TELKA
तेलका केवल एक जगह,बाजार या नाम मात्र नहीं है यह पूरे क्षेत्र का दिल❤ है ख़ूबसूरत 🏔पहाड़ों से घिरा हुआ उनके बीच में बसा एक नगर🌇 हैं जहां हम सबकी बहुत सारी यादें, बचपन की कहानियां, स्कूल की यादें, हमारे अपनों के साथ बिताए हर एक दिन का एहसास बस्ता है🔱🚩
ग्राम पंचायत चुनाव में पैसों का इतना बंटवारा हैरान करने वाला है। पंचायत चुनाव में भी इस तरह लाखों रुपये का बंटवारा लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोगों का चंद रुपये के लिए अपना भविष्य बेच देना बेहद शर्मनाक और खतरनाक है। तेलका क्षेत्र की आसपास की पंचायतो से जो सूचना मिल रही है कि यहां पंचायत चुनावों में लाखों रुपयों का बंटवारा किया गया है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह पैसे बांटने वाले कभी भी लोगों के हित में कार्य नहीं कर सकते हैं।
चुनाव से पहले शराब और पैसे बांटकर वोट खरीदने वाले लोकतंत्र के सबसे बड़े दुश्मन हैं। एक बोतल और कुछ पैसों के बदले अपना भविष्य मत बेचिए। आज जो शराब और पैसे के बदले आपका वोट खरीद लेगा वह कभी भी आपके हित में कार्य नहीं करेगा।
तेलका क्षेत्र की मौड़ा पंचायत में रविंद्र कुमार की 445 वोटों से प्रचंड जीत
ग्राम पंचायत मौड़ा में प्रधान पद पर रविंद्र कुमार विजयी घोषित किया गया। उन्होंने कुल 775 वोट प्राप्त किए, दर्शन कुमार को 330 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रचंड जीत के लिए रविंद्र कुमार व उनके समर्थकों को बहुत बहुत बधाई।
05/05/2026
चंबा जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड के आर्ट्स संकाय की छात्रा तनुजा कुमारी ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा घोषित +2 के परीक्षा परिणाम में हिमाचल प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। तनुजा ने यह साबित कर दिया कि अगर पढ़ने की इच्छा और लगन हो तो यह मायने नहीं रखता कि आप सरकारी स्कूल में पढ़ते हो या निजी। तनुजा की इस उपलब्धि के लिए उन्हें, उनके अभिभावकों व अध्यापकों को बहुत बहुत बधाई। आपका भविष्य उज्जवल हो।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
TELKA
Chamba
176312