Jeevan Raksha Hospital
19/04/2026
We’re expanding our medical team! 🏥
Join Jeevan Raksha Hospital, Bikaner as a Resident Medical Officer (RMO) in Neuro & Trauma ICU and be a part of a life-saving mission.
If you’re passionate about critical care and want to grow in a dynamic hospital environment, this is your opportunity.
📩 Send your resume now or contact us for more details.
02/04/2026
Happy Hanuman Jayanti❤️
बीकानेर। कैंसर जैसे गंभीर रोग का नाम सुनते ही किसी भी परिवार की चिंता बढ़ जाती है, लेकिन समय पर सही उपचार और विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख से ऐसी चुनौतियों पर विजय पाई जा सकती है। बीकानेर के जीवन रक्षा हॉस्पिटल में हाल ही में ओवेरियन कैंसर से पीड़ित एक महिला की अत्यंत जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।
अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. बजरंग टाक और उनकी विशेषज्ञ टीम के सामने यह मामला काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि मरीज के शरीर में ट्यूमर का आकार अत्यधिक बड़ा हो चुका था और स्थिति गंभीर बनी हुई थी। सर्जरी के दौरान कई चिकित्सीय जोखिम भी मौजूद थे।
इसके बावजूद डॉ. टाक के वर्षों के अनुभव, सटीक निर्णय क्षमता और उन्नत सर्जिकल तकनीक की बदौलत कई घंटों तक चली जटिल ऑपरेशन प्रक्रिया के बाद विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक शरीर से बाहर निकाल लिया गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है।
यह सफलता न केवल चिकित्सा विशेषज्ञता का उदाहरण है, बल्कि समय पर सही उपचार मिलने से जीवन बचाने की प्रेरणादायक मिसाल भी है। 🏥
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गंभीर बीमारियों के इलाज में आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
जीवन रक्षा हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. बजरंग टाक ने बताया कि सही समय पर जांच और उपचार से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी प्रभावी इलाज संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें।
“हमारा नाम ही हमारा वादा है — जीवन की रक्षा।” ✨
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Telephone
Website
Address
A-156 Opposite SBI Bank Sadul Ganj
Bikaner
334003