Digamber Singh
16/07/2026
HURL द्वारा अमोनियम सल्फेट के बैग पर बड़े अक्षरों में "BHARAT NPK" लिखे जाने पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने कड़ी आपत्ति जताई है। केंद्रीय कृषि मंत्री, उर्वरक विभाग के सचिव एवं HURL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को शिकायत पत्र भेजकर मांग की है कि किसानों को भ्रमित करने वाले इस अंकन को तत्काल हटाया जाए। जिस उर्वरक में जो पोषक तत्व हैं, उसी के अनुरूप उसका नाम स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का भ्रम या खिलवाड़ स्वीकार नहीं ।
ARTO ट्रेनिंग सैंटर का बड़ा खेल बेनकाब! वाह रे तथाकथित किसान नेताओं! किसानों की आवाज़ बनने का दावा, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर दलाली? आज सामने आई रिकॉर्डिंग ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किस तरह धरने और आंदोलनों का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया जाता है और उसके बदले क्या-क्या सौदे होते हैं। किसानों के नाम पर सौदेबाज़ी । आज की रिकॉर्डिंगे सुनने के बाद खुद को किसान नेता कहने में भी शर्म लगने लगी है मुझे। एआरटीओ ट्रेनिंग सेंटर पर किसान नेताओं का बड़ा खेल । किस तरह एजेंट बनाकर लूटा जा रहा आम जनता को।
11/07/2026
उत्तर प्रदेश सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार एवं जनपद बिजनौर के प्रभारी अधिकारी योगेश कुमार के बिजनौर आगमन पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर सहकारिता समितियों एवं किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की तथा एक मांग-पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्रार महोदय के समक्ष प्रमुख रूप से गत वर्ष किसानों से 7 प्रतिशत ब्याज की दर से वसूले गए फसली ऋण पर देय 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान (सब्सिडी) का भुगतान शीघ्र कराने, जर्जर हो चुकी सहकारी समितियों एवं खाद गोदामों के जीर्णोद्धार, समितियों में कर्मचारियों की कमी दूर करने, गन्ना किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने, समितियों पर समय-समय पर गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक, कृषि उपकरण एवं कृषि वैज्ञानिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित सहकारिता व्यवस्था को मजबूत बनाने संबंधी विभिन्न मांगें रखीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, बैंक सचिव, ए.आर. कोऑपरेटिव, डॉ. कोऑपरेटिव मुरादाबाद, नितिन कुमार सिरोही , अतुल कुमार बालियान, शुभम चौधरी, देवानंद भुईयार सहित अनेक पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Bijnor