LDRPS school

LDRPS school

Share

Photos from LDRPS school's post 05/09/2025

एल.डी.आर. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

आज एल.डी.आर. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के शिक्षकों का सम्मान आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा संपन्न किया गया।

विद्यार्थियों ने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें स्वागत गीत, नृत्य, कविताएँ, भाषण, वाद-विवाद और नाटक प्रमुख रहे। इन कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से “गुरु की महिमा” पर आधारित समूह नृत्य और नाटक ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित शर्मा जी ने प्रबंध समिति का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और विद्यार्थी उनका सच्चा प्रतिबिंब।Himanshu BhartiNikita GoelLDRPS school@anirudh goel

Photos from LDRPS school's post 23/05/2025
14/05/2025

Congratulations to all class 12th toppers! Himanshu BhartiNikita GoelDivyanshu Goel

Want your school to be the top-listed School/college in Bijnor?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Kiratpur Road
Bijnor
246731