Shravasti Express

Shravasti Express

Share

📢Shravasti Express 'Digital' - Your Trusted Source for Real- Time Updates!

🚨Breaking News | Crime Reports | Politics | Social Issues | Local Events 📍

📲Follow us for daily updates!

27/05/2026

🚨 दो जिलों की पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर भैंस चोरी गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार🚨

श्रावस्ती और बलरामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंस चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 02 भैंस, 01 पड़िया (भैंस का बच्चा), एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और 7300 रुपये नगद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर भरत पासवान के पर्यवेक्षण में कोतवाली भिनगा और थाना ललिया पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।

📌 गिरफ्तार आरोपी
▪️ अजय कुमार यादव
▪️ जीवनलाल गोस्वामी
▪️ मंगलेश्वर यादव

तीनों आरोपी भिनगा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह लगातार पशु चोरी की घटनाओं में शामिल था। आरोपियों का संबंध भिनगा और नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र में दर्ज कई चोरी के मुकदमों से भी पाया गया है।

📍 क्या था मामला?
26 मई को साहियापुर निवासी रामआसरे विश्वकर्मा ने कोतवाली भिनगा में तहरीर देकर बताया था कि उनकी और रामसुंदर गोस्वामी की 3 भैंसें चोरी हो गई हैं। मामला दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हुई और सर्विलांस व मुखबिर की मदद से चोरों तक पहुंच गई।

⚡ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चोरी में इस्तेमाल पिकअप और बाइक समेत आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में कई और चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ।

👮 श्रावस्ती पुलिस का संदेश साफ
जनपद में चोरी और अपराध करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Shravasti Police Shravasti UP46

27/05/2026

बकरीद को लेकर श्रावस्ती पुलिस अलर्ट, शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां — एसपी राहुल भाटी

जनपद श्रावस्ती में आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस तैयारियों को लेकर मीडिया को विस्तृत जानकारी दी।

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि जनपद के सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। मस्जिदों, ईदगाहों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, पीएसी एवं खुफिया इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

एसपी ने बताया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों को लगातार भ्रमणशील रहने, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त बढ़ाने तथा स्थानीय धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रावस्ती पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा, जबकि आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

26/05/2026

🔥बहराइच में दबंगों का खूनी तांडव, पुलिस कार्यवाही से नाराज पीड़ितों ने उठाई सख्त कार्यवाही की माँग!

बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र के बियाबानी गांव में दबंगों ने बीच सड़क पर ही महिलाओं, बुजुर्गों और युवकों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनचलों ने पहले ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर दबंग आगबबूला हो गए और पूरे परिवार को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घंटों तक खुलेआम तांडव चलता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद लोग दहशत में तमाशबीन बने रहे।

📍घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर हाथों में लाठी-डंडे लेकर महिलाओं तक को नहीं बख्श रहे। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच सड़क रणभूमि में तब्दील हो गई।

📍पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस को तहरीर देने के बावजूद आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार अब पुलिस अधीक्षक के दरबार पहुंचा है।

⚠️ सवाल यह है कि आखिर महिलाओं की सुरक्षा के दावों के बीच खुलेआम गुंडागर्दी कब तक चलती रहेगी?

📍 मामला: बियाबानी गांव, थाना मटेरा, जनपद बहराइच

23/05/2026

🚨 श्रावस्ती में पुलिस की सख्ती के बावजूद नशे का कारोबार बेलगाम! बाइक की डिग्गी से गांजा सप्लाई का वीडियो वायरल

श्रावस्ती में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के दावे लगातार सवालों के घेरे में हैं। भिनगा थाना क्षेत्र से एक बार फिर ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो खरगौरा मोड़ के पास का है, जहां एक युवक बाइक की डिग्गी से गांजा निकालकर सप्लाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग खुलेआम चल रहे इस नशे के कारोबार पर नाराजगी जता रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले ई-रिक्शा के जरिए चरस और गांजा बेचने का वीडियो भी वायरल हुआ था। उस दौरान स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग और कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत तक के आरोप लगाए थे। लेकिन कार्रवाई के दावे केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं।

अब लगातार सामने आ रहे वीडियो यह साबित कर रहे हैं कि जिले में नशे का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्कर बेखौफ होकर कारोबार चला रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग मौन दिखाई दे रहे हैं।

📌 सवाल यह है कि आखिर इन तस्करों को संरक्षण कौन दे रहा है?
📌 क्या वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन कोई बड़ी कार्रवाई करेगा?
📌 या फिर हर बार की तरह मामला सिर्फ जांच तक सीमित रह जाएगा?

⚠️ स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए।

#श्रावस्ती #भिनगा #गांजा_तस्करी #नशे_का_कारोबार

Want your business to be the top-listed Media Company in Bhinga?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


नई बाजार रोड भिनगा
Bhinga
271831