Bihar Samachar

Bihar Samachar

Share

07/06/2025

राजद नेता तेजस्वी यादव के काफिले पर अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर।

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढिया पुल के निकट, गत रात्रि एक अनियंत्रित ट्रक ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के काफिले में शामिल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में एस्कॉर्ट में शामिल सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर घायल हो गए। सभी घायलों को खुद तेजस्वी प्रसाद यादव इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया।

घायलों की पहचान रामनाथ यादव, ललन कुमार और धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पटेढ़ा टोल प्लाजा के निकट से ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

23/03/2025

ये क्या कह दिया सांसद महोदया.... मिस्टेक हो गया.......

Photos from Bihar Samachar's post 23/03/2025

देश के सभी बैंकों में सेविंग खाता में पैसा जमा करने के नियम में 1 अप्रैल 2025 से बदलाव होने जा रहा है।
नए नियम के अनुसार सेविंग अकाउंट में एक वित्त वर्ष में ₹10 लाख से अधिक कैश जमा करने पर आयकर विभाग को सूचित किया जाएगा। इसके अलावा ₹50,000 से अधिक के एकल जमा पर PAN कार्ड की आवश्यकता होगी।
यह नियम वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने और बड़े कैश लेनदेन पर निगरानी रखने के लिए है

23/03/2025

BDO साहब धरा गए! जहानाबाद में विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BDO सहित 3 पकड़े गए.

23/03/2025

सीतामढ़ी DM का बड़ा आदेश, ऑटो रिक्शा या ई रिक्शा से स्कूली बच्चों को पढ़ने भेजा तो होगी स्कूल एवं ऑटो रिक्शा चालक दोनों पर कार्रवाई, सुरक्षा को लेकर दिया गया आदेश

22/03/2025

मास्टर साहब को हथियार पसंद है...! बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र एक स्कूल में UP से आकर बने शिक्षक बात-बात पर निकाल देते हैं हथियार!

गाँववाले गुस्साए तो शिक्षक ने गंगा नदी में हथियार फेंक दिया। फिर ग्रामीणों ने शिक्षक को पुलिस हवाले कर दिया...

22/03/2025

*◼️🆕बिग ब्रेकिंग/सीवान..*
सीवान बालिका गृह से 13 लड़की हुई फरार।रात में अंधेरे का फायदा उठा हुई फरार।वार्डेन और गार्ड को दिया चकमा।प्रशासनिक महकमे में मचा हडकंप।विभिन्न मामलों में बरामद थी नाबालिग लड़कियां। सीवान डीएम ने किया जांच टीम का गठन।बरामदगी के लिए की जा रही छापामारी।सीवान के जिरादेइ थाना क्षेत्र के भैंसाखाल गाँव का मामला।

22/03/2025

बिहार के अररिया में एनकाउंटर में एक अपराधी की मौत।
आरा के तनिष्क शोरूम का आरोपी था अपराधी।

Want your business to be the top-listed Media Company in Begusarai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Ward No 30 Station Road
Begusarai
851101