Journalist Neeraj Raj
28/05/2026
सरयू नदी में नहाते समय 19 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी
सरयू नदी में नहाते समय बस्ती के कलवारी मुस्तहकम गांव निवासी 19 वर्षीय मो. सुहेल डूब गया। वह दोस्तों के साथ टांडा के पास नहाने गया था। दो अन्य युवकों को स्थानीय लोगों ने बचाया।
पुलिस व गोताखोर देर शाम तक तलाश में जुटे रहे, लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।
Basti news: पैकोलिया थाना अंतर्गत असनहरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित कर कर दिया गायब, क्षेत्र में फैला आक्रोश...।
कप्तानगंज ब्लॉक में रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारी को बचाने उतरे कर्मचारी और प्रधान, गेट बंद करने की कोशिश
कप्तानगंज विकासखंड में आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने सफाई कर्मचारी शिवमूरत को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों और प्रधानों ने गिरफ्तारी का विरोध किया और ब्लॉक का गेट बंद करने की भी कोशिश की।
विरोध के बावजूद एंटी करप्शन टीम आरोपी शिवमूरत को लेकर बस्ती कोतवाली के लिए रवाना हो गई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज
बस्ती/यूपी
बस्ती में टॉवर पर चढ़ने का चल रहा ट्रेंड, नजमा के दो बार टॉवर चढ़ने के बाद अब दूसरी युवती का सीएमओ कार्यालय स्थित पानी टंकी पर चढ़ने का वीडियो वायरल।
जनपद बस्ती के जिला सीएमओ कार्यालय स्थित ऊंची पानी की टंकी पर एक युवती चढ़ गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।
वीडियो में देखा गया कि कुछ लोगों से नोकझोंक के बाद युवती टंकी पर चढ़ गई। कुछ देर बाद दूसरी युवती के समझाने और हाथ पकड़कर उतारने पर वह नीचे आ गई।
पहले नजमा नाम की युवती एक सप्ताह के अंदर दो बार अलग-अलग टावरों पर चढ़ चुकी है। आज दूसरी युवती का भी पानी की टंकी पर चढ़ने का मामला आया सामने।
युवती द्वारा टंकी पर चढ़ने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
रिपोर्ट- नीरज राज
मो- 9721582390
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Badevan
Basti
272002