BareillyTv

BareillyTv

Share

31/08/2023

उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों पर आरएसी ने की बैठक

ख़ास ख़ास ----- वॉलन्टीयर्स को सौंपी गई उर्स के तीनों दिन की ज़िम्मेदारियां आरएसी पदाधिकारी वा कार्यकर्ता जायरीन कि खिदमत के लिए रहेंगे मुस्तैद जनसुविधाएं दुरुस्त कराने को ज्ञापन देंगी आरएसी की टीमें बरेली।

ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने तीन रोज़ा उर्स-ए-आला हजरत व उर्स-ए-अमीन- ए-शरीअत की तैयारियों से संबंधित बड़ी बैठक आयोजित की। नबीरा-ए-आला हजरत व आरएसी के नायब सदर मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी की सपरस्ती में आयोजित इस बैठक में जायरीन की ख़िदमत और उर्स की व्यवस्था के लिए वॉलन्टीयर्स की टीमें तैयार की गई। जनसुविधा से जुड़े सभी विभागों को ज्ञापन देकर तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी

बैठक की शुरुआत कलाम-ए-पाक की तिलावत से हुई। नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि आला अफसर देखें कि उर्स-ए-रजवी के लिए किन तैयारियों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अफसरों को अभी से देखना चाहिए कि बिजली, पानी, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, अस्थायी शौचालय, रेलवे टिकट खिड़कियों जैसी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं या नहीं हैं। इस काम में आरएसी के वॉलन्टीयर्स भी भरपूर सहयोग करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि आरएसी की टीमें तमाम जनसुविधाओं से संबंधित विभागों को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द सबकुछ दुरुस्त कराएं। नबीरा-ए-आला हज़रत ने कहा कि उसे-ए-रज़वी में दुनिया भर से अकीदतमंद बरेली शरीफ आएंगे। उनकी अकीदत और मुहब्बत का हक अदा करने के लिए जरूरी है कि उनकी खिदमत मैं कोई कसर न रखी जाए। चाहे उनके आने-जाने की सहूलत हो या खाने-पीने और ठहरने का इंतजाम, सभी बातों का आरएसी बॉलन्टीयर्स को ध्यान रखना है। उनकी सुरक्षा का भी ख़ास ख्याल रखना है ताकि कोई भी शरारती तत्व गड़बड़ी न कर सके। मौलाना अदनान रजा कादरी नायब सदर ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी आरएसी दरगाह आला हजरत बरेली शरीफ यू पी |

Want your business to be the top-listed Media Company in Bareilly?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Bareilly