Sushil Kumar
25/03/2025
धन्यवाद सृजन फिर से
@टॉप फ़ैन everyone
तुझपे तन मन सब वारे हम
बस तुझको अपना माने हम
जीवन की सारी खुशियां कर दे तुझपे न्योछार प्रिये
तू कह दे बस एक बार प्रिये
तुझको मुझसे है प्यार प्रिये
तेरी गंधमयी इन जुल्फों में मेरा मन आकार उलझा है
तुमको ही माना रब अपना बस तुमको ही तो पूजा है
तेरा रूप बना है छलिया मृग
अरु सेतु बने है फिर ये दृग
दो रूह एक होने को तब आई है उस पार प्रिये
तू कह दे बस एक बार.......
जाने वो कौन भाग्यशाली जिसका मन में आदर होगा
माथे का कुमकुम बिंदिया पायल और महावार होगा
कौन बनेगा तेरा अपना
किसका टूटेगा फिर सपना
दे नीति नियति के हाथों में आया करने इज़हार प्रिये
तू कह दे बस एक बार .......
यह खेद रहेगा जीवन भर कि विशेष नहीं हो पाए हम
थे यमक यमक ही रहे सदा क्यों श्लेष नहीं हो पाए हम
अब जीवन की क्या अभिलाषा है
पर खुद को यही दिलासा है
देखना कौन वो है जिसपर मुझसे ज्यादा ऐतबार प्रिये
@सुशील कुमार
#हिंदीसाहित्य #हिंदीहमारीशान #हिंदीकामहत्व #हिन्दीसाहित्य #हिंदी #हिन्दी #हिन्द #कविता #सृजन #सृजन_फिर_से
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Habibpur Dhaurahra
Barabanki
225302