RAZI Network

RAZI Network

Share

Photos from RAZI Network's post 28/06/2026

Today 🔴 Live You tube channel Razi Network 🛜 लाल पुर गंजे भरिया ज़िला श्रावस्ती

24/06/2026

अल्हम्दुलिल्लाह!
कल 7 मुहर्रमुल हराम के मुबारक मौके पर वीरपुर चौराहा स्थित क़ादरी मंज़िल में "जश्ने शोहदाए कर्बला" का बड़े ही अदब व एहतराम के साथ आयोजन किया गया। इस रूहानी और इल्मी महफ़िल में बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हज़रत इमाम हुसैन (रज़ि.) और शोहदाए कर्बला की कुर्बानियों को याद किया।
इस मौके पर प्रिंसिपल मदरसा हनफिया ज़िया-उल-कुरआन, हज़रत कारी ज़ाकिर ख़ान साहब (लखनऊ) बतौर ख़ुसूसी मेहमान तशरीफ़ लाए। इसके अलावा हज़रत कारी अय्यूब ख़ान साहब (बग्गी रोड), कारी तौसीफ़ रज़ा गोंडवी साहब और कारी ज़ियाउल मुस्तफ़ा साहब भी महफ़िल में मौजूद रहे।
महफ़िल का आग़ाज़ तिलावते कुरआन पाक और नात-ओ-मनक़बत से हुआ। नातख़्वानों ने बारगाहे रिसालत में ख़िराजे अकीदत पेश किया, जबकि मनक़बत के ज़रिए शोहदाए कर्बला की अज़ीम कुर्बानियों को याद किया गया। उलेमा-ए-किराम ने अपने ख़िताब में कर्बला के पैग़ाम, सब्र, इस्तिक़ामत और दीन-ए-इस्लाम की ख़ातिर दी गई बेमिसाल कुर्बानियों पर रौशनी डाली।
महफ़िल के आखिर में सलातो-सलाम पढ़ा गया और फिर हज़रत कारी ज़ाकिर ख़ान साहब ने मुल्क व मिल्लत की तरक़्क़ी, अम्न-ओ-अमान और उम्मत-ए-मुस्लिमाह की भलाई के लिए ख़ुसूसी दुआ फ़रमाई। दुआ के साथ यह रूहानी प्रोग्राम अपने इख़्तिताम को पहुँचा।

Want your business to be the top-listed Media Company in Balrampur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Balrampur
IMME