KRP Rajasthan News

KRP Rajasthan News

Share

KRP Rajasthan News एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहाँ राजस्थान, बायतु,बालोतरा,बाड़मेर व आसपास के क्षेत्रों की सच्ची और निष्पक्ष खबरे आप तक पहुँचाता है।
📍 Local News | Crime | Social Issues | Administration
Editor / Journalist: Khiyaram Paliwal

दैनिक समाचार पत्रिका का ऑफिशियल ग्रुप है 31/12/2025

नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
नववर्ष के अवसर पर आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य,सफल कार्यक्षमता एवं सकारात्मक उपलब्धियों की कामना करता हूँ। आशा है कि नववर्ष में आपका सहयोग एवं मार्गदर्शन पूर्ववत् बना रहेगा।
समस्त सम्मानित साथियों से निवेदन है कि ताज़ा समाचार, सूचनाएँ एवं अपडेट प्राप्त करने हेतु कृपया WhatsApp के https://chat.whatsapp.com/B5gOsdzeOO4IY8u2J47gGO माध्यम से जुड़ें।
आपका सहयोग अपेक्षित है।
– रिपोर्टर
खीयाराम पालीवाल
बायतु | बालोतरा (राज.)
कार्यालय नम्बर-8107181069, 02982241129,294029
मोबाइल नंबर 094138 89029

दैनिक समाचार पत्रिका का ऑफिशियल ग्रुप है WhatsApp Group Invite

31/12/2025
31/12/2025

नववर्ष की खुशियों को सुरक्षित बनाएं।

नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।

राजस्थान पुलिस आपसे अपील करती है कि नशे से दूर रहें, नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर पहुँचें।

नववर्ष खुशियों का पर्व है, लापरवाही का नहीं।

नशे की हालत में वाहन चलाना अपराध है।

एक गलत फैसला, कई जिंदगियों को खतरे में डाल सकता है।

अपनी और अपनों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

31/12/2025

🚨 ओवरलोडिंग वाहन गुजरने पर हादसा घटित होने की सम्भावना, कार्रवाई की मांग
#बायत #बालोतरा/ रिपोर्ट :
बायतु उपखण्ड क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोडिंग वाहनों का बेरोकटोक आवागमन आमजन के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। भारी क्षमता से अधिक लदे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर मुख्य सड़कों और ग्रामीण मार्गों से गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग वाहनों के कारण
सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं,
ब्रेक फेल, टायर फटने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है,
दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है।
⚠️ नियमों की खुलेआम अनदेखी
ओवरलोडिंग पर रोक के लिए परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। कई स्थानों पर दिन-दहाड़े ओवरलोड वाहन गुजरते देखे जा सकते हैं, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
🗣️ आमजन में रोष
स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि
ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए,
नियमित नाकाबंदी व जांच अभियान चलाए जाएं,
नियमों की अवहेलना करने वालों पर भारी जुर्माना व वाहन जब्ती की कार्रवाई हो।
🏛️ प्रशासन से अपेक्षा
यदि समय रहते ओवरलोडिंग पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में बड़े सड़क हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। आमजन ने जिला प्रशासन, परिवहन विभाग व पुलिस अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर जनहित में कार्रवाई करने की मांग की है।

Rajasthan Police CMO Rajasthan Government of Rajasthan Bhajanlal Sharma

30/12/2025

राजस्थान की सुंदरता और संस्कृति का आनंद लें, पूरी सजगता के साथ। आपकी यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है।

सुरक्षित सफर के लिए इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें।

​यात्रा पर निकलने से पहले गंतव्य (Destination) के बारे में अच्छी तरह रिसर्च कर लें।

नकदी और गहनों जैसी कीमती वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें, भीड़भाड़ में विशेष सतर्क रहें।

​अपना यात्रा कार्यक्रम पहले से तय रखें और इसकी जानकारी अपने परिजनों के साथ साझा करें।

​पासपोर्ट, आईडी कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ डिजिटल कॉपी भी पास रखें।

​स्थानीय पुलिस और '112' जैसे आपातकालीन नंबरों को अपने फोन में जरूर सेव करें।

​यात्रा के दौरान यातायात और स्थानीय सुरक्षा नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें।

30/12/2025

जल्द ही रिफाइनरी का उद्घाटन होगा, प्रधानमंत्री के कर कमलों से रिफाइनरी का उद्घाटन होगा, प्रशासन जुटा उद्घाटन की तैयारियों में, देश का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार..

30/12/2025

कल दिन में क़स्बा बायतु में मैन बस स्टैंड पर रेलवे समपार फाटक संख्या C 314/ फर्स्ट फाटक बंद रहेगी अतः मार्केट और क़स्बा बायतु आने जाने वाले सभी आमजन व व्यापारी बन्धुओं से अपील है कि इस फाटक के विकल्प के रूप में फलसूंड फाटक या माधासर साइड के RUB का उपयोग करे व पुलिस प्रशासन का सहयोग कर असुविधा से बचे।🙏🙏

30/12/2025

📍माहिंगोंणी मूँढ़ों की ढाणी (बायतु) पर विधानसभा बायतु के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे क्षेत्रवासियों से बालाराम मूंढ ने आत्मीय संवाद किया। जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित व व्यावहारिक समाधान हेतु प्रयास कर पधारे लोगो को आश्वासित किया
#जनसुनवाई
#बायतु

Photos from KRP Rajasthan News's post 30/12/2025
Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Balotra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Paliwal Bhavan, Baitu Bhopji , Baitu
Balotra
344034