Bahraich Express
14/07/2026
बहराइच: लखनऊ बहराइच हाइवे पर स्थित जरवल रोड ओवरब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया। ओवर ब्रिज में आई दरार के कारण इसे बंद किया गया है। लखनऊ की ओर जाने वा उधर से आने वाले वाहन जरवल रोड क्रासिंग से होकर जा रहें है।
#जरवल #ओवरब्रिज #दरार #बंद #हाइवे
14/07/2026
बहराइच: मां सरयू पुनरुद्धार समिति, बहराइच के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया।
समिति के संयोजक धनन्जय सिंह एडवोकेट की अगुवाई में सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर घाट परिसर एवं सरयू नदी में उगे खर पतवार की साफ-सफाई की तथा लोगों को सरयू नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान के उपरांत श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ मां सरयू की भव्य आरती की। आरती के दौरान घाट परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां सरयू से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मां सरयू पुनरोद्धार समिति के अध्यक्ष धनन्जय सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरयू केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की धरोहर है। इसके संरक्षण और स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है उन्होंने कहा कि जनपद की सभी स्वयंसेवी संस्थाएं एवं संगठन के लोगों को भी इसमें सहभागिता करनी चाहिए, समिति ने स्थानीय लोगों से नियमित रूप से घाटों की स्वच्छता बनाए रखने तथा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
#स्वच्छता #स्वच्छभारत #सरयू #नदी #आरती
14/07/2026
बहराइच: जिले में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने एक बार फिर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर ट्रस्ट व सरकार पर निशाना साधा है । मंगलवार दोपहर 12 बजे शहर से लगे वन सरिता होटल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने CEO पद के लिए निकाली गई वैकेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मुख्य ट्रस्ट का गठन किया जा रहा था। तब कोई वैकेंसी क्यों नहीं निकाली गई थी? उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सिर्फ जनता को मूर्ख बनाने का एक तरीका है, और ट्रस्ट वही करेगा जो वो पहले से तय कर चुका है।
उन्होंने राम मंदिर के मौजूदा ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए उसे तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक वह ट्रस्ट, जिस ट्रस्ट ने राम जी के खजाने में हाथ साफ़ किया है, जब तक वह वहां से साफ़ नहीं हो जाता है, निर्मूल नहीं हो जाता है, तब तक और धर्माचार्यों का ट्रस्ट वहां पे बन करके भगवान की सेवा संभाल नहीं लेता है, तब तक हिंदुओं के मन में कोई शांति नहीं हो सकती ।
आपको बता दे कि शंकराचार्य दो दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे है । इस दौरान वो जिले के अलग अलग इलाकों में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं ।
#अविमुक्तेश्वरानंद #शंकराचार्य #बीजेपीसरकार #भाजपा
14/07/2026
बहराइच: मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात चिकित्सक विनोद कुमार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपने चैंबर में बैठे हुए हुए थे कुछ देर बाद उन्हें एक मरीज का आपरेशन करने जाना था । इसी दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद वो अचानक बेहोश हो गए , मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें सी पी आर देते हुए इलाज शुरू किया लेकिन शाम करीब चार बजे उनकी मौत हो गई । अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
संत कबीर जनपद के रहने वाले विनोद कुमार नगर के गुरुनानक चौक इलाके में स्थित महराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज में अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनात थे । दोपहर को उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई उन्होंने इसकी जानकारी साथ में मौजूद अन्य चिकित्सकों को दी इसी दौरान वो बेहोश हो गए । जिसके बाद चिकित्सकों की ओर से उनका इलाज शुरू किया गया । लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनकी मौत हो गई ।
घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री भी मौके पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि बस्ती जिले के निवासी चिकित्सक विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज में आर्थो पैडिक सर्जन के रूप में तैनात थे । आज दोपहर उनकी मेडिकल कॉलेज में ही हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई हैं।
#डॉक्टर #स्वास्थ्य #मौत
14/07/2026
बहराइच: यातायात पुलिस बहराइच के द्वारा सड़क सुरक्षा की दृष्टि के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1029 वाहनों का चालान कर ₹12,25,400 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन पर 04 वाहनों को सीज किया गया।
ब्लैक फिल्म लगाकर संचालित किए जा रहे 04 चार पहिया वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाकर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
अस्पष्ट/फाल्टी नम्बर प्लेट लगाकर संचालित किए जा रहे 10 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 89 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
प्रेशर हॉर्न का प्रयोग कर प्रतिबंधित क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 05 भारी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करने वाले 01 दो पहिया वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन संचालन करने वाले 01 वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
#यातायात #चालान #कार्यवाही
13/07/2026
बहराइच: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज जनपद बहराइच के दौरे पर है । इस दौरान वो जिले के विधायकों व पार्टी कार्यकताओं से मिलकर आगामी विधानसभा चुनावों के एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बन सके इसको लेकर पार्टी के निर्देशों व कार्यकम के बारे में बात की ।
शाम पांच बजे वो नगर के माधवरेती इलाके में स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए विपक्ष की ओर से राम मंदिर चढ़ावा चोरी के लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि हम लोगों में हृदय राम लला बसे हुए है। जो घटना हुई वो काफी दुखद है , इस मामले में शामिल कोई भी व्यक्ति वो चाहे छोटा हो या बड़ा सभी कर कार्यवाही होगी इसके साथ ही ट्रस्ट के स्तर पर भी कुछ बदलाव किए जाएंगे ।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आज हमने बहराइच व श्रावस्ती का दौरा कर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से बात चीत की है कल हमारा लखीमपुर में कार्यक्रम है ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे , विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी , संजय जायसवाल मनोज धनकुट, अभिलाषा वर्मा समेत बड़ी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
#प्रदेशाध्यक्ष #बीजेपीसरकार #भाजपा #राममंदिर
13/07/2026
बहराइच: बौंडी थाना क्षेत्र के हेमनापुर गांव का रहने वाला अनिल कुमार प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्य कर रहा था तभी लाइन चालू हो गई वह बुरी तरह से झुलस गया था इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई अब नाराज घर वाले मृतक अनिल का शव सड़क पर रख कर बिजली विभाग के लोगों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है, घटना भदवानी गांव की है
शव को लेकर फखरपुर थाना क्षेत्र लखनऊ बहराइच मार्ग स्थित पावर हाउस पहुंचे नाराज लोग। पुलिस के अधिकारियों के समझाने पर घर वाले शव लेकर चले गए अब अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है
#करंट #मौत #हंगामा
13/07/2026
बहराइच: स्वास्थ विभाग की अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों नर्सिंगहोमो और पैथोलॉजी पर कार्यवाही ताबड़तोड़ जारी है।इसी क्रम में आज श्री गुरुनानक अस्पताल मटेरा और बिंदु सिंह क्लिनिक जंगली बाबा रोड बहराइच को वैध दस्तावेज ना दिखा पाने के कारण सील किया गया है।
#स्वास्थ्य #विभाग #छापेमारी #सील #अस्पताल #बहराइच #यूपी
13/07/2026
बहराइच: पयागपुर पुलिस को एनडीपीएस एक्ट में बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों में अदनान (लखनऊ), विपिन मिश्रा उर्फ गौरव मिश्रा (पयागपुर), प्रवेश मिश्रा (पयागपुर) और शुभ गुप्ता (लखनऊ) शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर थाना पयागपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रवेश मिश्रा के खिलाफ पूर्व से भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई।
#गांजा #तस्कर
लखीमपुर खीरी:धान के खेत में 22 फिट का अजगर देख उड़े ग्रामीणों के होश,फुलवरिया गांव का मामला,पालिया रेंज के कर्मियों ने किया रेस्क्यू
#अजगर #लखीमपुर
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Bahraich
271801