Local News
Follow and stay connected!
12/06/2026
क्रिकेट जगत से इस समय की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। न्यूजीलैंड के सबसे सफल ऑल-फॉर्मेट रन-स्कोरर और इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में शुमार केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। नवंबर में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा करने वाले 35 साल के विलियमसन ने अब टेस्ट और वनडे क्रिकेट से भी पूरी तरह दूरी बनाने का फैसला किया है। विलियमसन के इस अचानक लिए गए फैसले से उनके चाहने वाले काफी निशान हैं।
12/06/2026
ईरान ने ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी हमलों की बेहद तीखे शब्दों में निंदा की है। इन हमलों में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को हथियारबंद लूट और सरकारी समुद्री डकैती कहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने मारे भारतीय नाविकों के परिवारों के लिए संवेदना जाहिर करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अमेरिका को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने की अपील की है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने लिखा, "भारतीय कमर्शियल जहाजों पर अमेरिका के बर्बर हमले में कम से कम तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। ये हमले हथियारबंद लूट और सरकारी समुद्री डकैती की अमेरिका की जारी नीति का स्पष्ट सबूत हैं। हम मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों और दोस्तों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हैं और भारत के लोगों व सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।"
12/06/2026
भांजे के हत्यारे से जज ने पूछा छूटने पर क्या करोगे, बोला हत्या, मिली फाँसी की सजा
गाजीपुर - 4 साल के भांजे की हत्या में मामा दोषी निकला, जिसे कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी। घटना गाजीपुर के गहमर थानाक्षेत्र से जुड़ी है, जहां मामा अमजद ने बहन से विवाद के चलते भांजे दानियाल की गला रेतकर हत्या कर दी थी। सुनवाई के दौरान जज ने पूछा-छूटोगे तो क्या करोगे, बोला हत्या करूंगा,‘कोई उलझेगा तो मैं उसकी भी हत्या कर दूंगा’। अभियुक्त अमजद का जवाब सुनकर जज शक्ति सिंह हैरान हो गए,फैसला सुनाने के बाद जज ने पेन की निब तोड़ी और कहा कि तब तक फांसी पर लटकाओ, जबतक मौत न हो जाए। अमजद ने बहन से विवाद के बाद भांजे की मां के सामने ही गला रेत कर हत्या कर दी थी। मामले में दोषी अमजद के खिलाफ पूरे परिवार ने गवाही दी।
12/06/2026
देश के कुछ हिस्सों में डीजल की मांग में अचानक आई असामान्य तेजी को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स के पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
अब इन बड़े उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत का तेल सिर्फ 'बल्क सेल पॉइंट्स' से ही खरीदना होगा।
दरअसल, वेस्ट एशिया संकट के बाद लागत बढ़ने के बावजूद आम जनता को राहत देने के लिए रिटेल कीमतें नहीं बढ़ाई गईं, जिससे दिल्ली में रिटेल डीजल (95.20 रुपये प्रति लीटर) और बल्क डीजल (134.50 रुपये प्रति लीटर) के बीच 39 रुपये से अधिक का भारी अंतर आ गया। इसी वजह से टेलीकॉम टावर और इंडस्ट्रीज जैसे बल्क यूजर्स नुकसान से बचने के लिए रिटेल पेट्रोल पंपों से खरीदारी करने लगे थे।
सरकारी आदेश के अनुसार, सरकार ने इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूज़र्स के लिए पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर रोक अगले 90 दिनों तक के लिए लगाई गई है। सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर इन बड़े उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों के बजाय सीधे बल्क सेल पॉइंट्स से ईंधन की खरीदारी करने के निर्देश दिए हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Bahraich
271821