BPLNews

BPLNews

Share

28/08/2021

अभिषेक सिंह बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के चिलकहर ब्लॉक संयोजक
बलिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) की ब्लॉक इकाई चिलकहर का गठन जिला संयोजक राजेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। ब्लॉक चिलकहर में अभिषेक कुमार सिंह को संयोजक, जबकि सहसंयोजक के रूप में क्रमश: अनिल कुमार सिंह, विनय कुशवाहा, रामजीत प्रजापति, जयपाल राजभर, राजेश यादव व नरेंद्र नारायण सिंह को नियुक्त किया गया। जिला संयोजक राजेश सिंह व ब्लॉक संयोजक अभिषेक कुमार सिंह ने विश्वास दिलाया गया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक हितों हेतु सदैव प्रयासरत रहा है, आगे भी रहेगा। कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति हेतु ब्लॉक संयोजक ने आभार प्रकट किया गया। आवाह्न किया गया कि जब भी किसी शिक्षक को जरूरत होगी, संगठन कदम से कदम मिलाकर चलने को प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कार्यक्रम सहसंयोजक प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, बेरुआरबारी ब्लॉक इकाई के संयोजक ओंकार नाथ सिंह, सहसंयोजक कर्ण प्रताप सिंह व ब्लॉक बांसडीह के संयोजक राजेश सिंह के साथ ही दिग्विजय बहादुर सिंह, धनंजय सिंह, संजय सिंह, प्रथेश सिंह, बिट्टू शर्मा, अनीता, अंजू गुप्ता, आलोक सिंह, राम प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र यादव, ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष सिंह, सर्वेश सिंह, शैलेश पांडेय, मनोज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

28/08/2021

सपा कार्यकतार्ओं ने किया डॉ संजय सिंह चौहान का जोरदार स्वागत
प्रदेश से भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ चल रहा अभियान: डॉ संजय सिंह चौहान
बरदह/आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आवाहन पर जनवादी पार्टी, सोशलिस्ट संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान द्वारा आयोजित भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा जौनपुर होते हुए आजमगढ़ जनपद के दोनो सीमा पर जिवली बाजार में लालगंज पर पूर्व सपा विधायक बेचई सरोज, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बैंड बाजा माला फूल के साथ स्वागत किया समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगे। बरदह बाजार में विधानसभा अध्यक्ष राज नारायण यादव, भूमिहार समाज के विधानसभा अध्यक्ष सोनू राय के नेतृत्व में माला फूल बैंड बाजा के साथ स्वागत किया गया इसके बाद काफिला भीरा ठेकमा पहुंचा जहां पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे और स्वागत किया गया इस अवसर पर जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान ने कहा हमारा यह अभियान प्रदेश से भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ लगातार चल रहा है और हम आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे यह काफिला चलता रहेगा क्योंकि आज भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई,उत्पीड़न आदि हो रहा है है इस अवसर पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे इसके बाद काफिला आजमगढ़ के लिए निकल गया।

28/08/2021

समय रहते महाविद्यालय भवन को दुरूस्त कराये प्रशासन : डा प्रवेश
दुर्गा जी पीजी कालेज का जर्जर भवन बना जानलेवा, भयाक्रांत हुए शिक्षक व छात्र
आजमगढ़। देखरेख के अभाव में दशकों पूर्व निर्मित श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय भवन की जर्जर स्थिति को लेकर श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक व महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा प्रवेश सिंह के नेतृत्व में प्राधिकृत नियंत्रक अपर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की गयी।
सौंपे गये पत्रक में डा प्रवेश सिंह ने बताया कि महाविद्यालय का भवन काफी जर्जर हो चुका है, जो कि बारिश के दौरान किसी भी समय गिर सकता है। जिससे बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सम्पन्न हुए टीईटी परीक्षा के दौरान रसायन व पशुपालन विभाग की छत से ईंटों के टुकड़े अचानक गिरने लगे लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना से साफ है कि आगामी समय में जब भी महाविद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू होगा उस समय छात्र, शिक्षक, या कर्मचारी या किसी के भी साथ कोई दुर्घटना या अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। कमोबेश पूरे महाविद्यालय भवन ही जर्जर हैं। उक्त विषय पर गंभीरता से कार्यवाही नहीं की गयी तो संगठन लामबंद होने को बाध्य होगा। इसके साथ ही डा प्रवेश सिंह ने आगे कहा कि निरंतर महाविद्यालय की समस्याओं से प्राचार्य व प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है लेकिन छात्र व शिक्षक हितों को लेकर गंभीरता नहीं दिखायी जा रही है। आगे भी यहीं रूख रहा तो संगठन सत्याग्रह का रास्ता अख्तियार करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदार प्रशासन की होगी।
इस मौके पर पूर्व प्राचार्य फूलचन्द्र सिंह, डा मधुबाला, जिला महामंत्री डा इन्द्रजीत, डा राजीव, डा ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी, डा सुनील, डा कौशल, डा आरके पांडेय, डा फखरे आलम, डा राजेश, डा विष्णु, डा सियाराम शुक्ला, इंजी जितेन्द्र, डा रामानंद समेत आदि मौजूद रहे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Azamgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Sehda
Azamgarh
276135