The Public Express

The Public Express

Share

The Public Express – आजमगढ़ व पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश की ताज़ा और बेबाक खबरें। राजनीति, अपराध, प्रशासन व जमीनी मुद्दों पर सबसे तेज अपडेट। Breaking News | Ground Report | Azamgarh News.

11/07/2026

आजमगढ़: दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बिलरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि दोनों आरोपियों ने युवती को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि परिजनों की गैरमौजूदगी में आरोपी घर पहुंचकर भी पीड़िता का यौन शोषण करते रहे। बाद में युवती की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सीय जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शनिवार को शहाबुद्दीनपुर मंदिर पोखरा के पास से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Want your business to be the top-listed Media Company in Azamgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Azamgarh
276138