All in one

All in one

Share

20/05/2026

*दैनिक राशिफल*
*आज विक्रम संवत 2083 ,संवत्सर रौद्र ,ग्रीष्म ऋतु ,दिनांक 20 मई 2026 बुधवार- अधिक ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रातः 11-06 बजे तक रहेगी फिर पंचमी तिथि शुरू होगी- आर्द्रा नक्षत्र प्रातः 6-11 बजे तक रहेगा फिर पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा- शूल योग दोपहर 2-10 बजे तक रहेगा फिर गंड योग शुरू होगा- भद्रा प्रातः11-06 बजे तक रहेगी फिर बव करण प्रारम्भ होगा- चंद्रमा मिथुन राशि में रात 10-38 बजे तक रहेगा फिर कर्क राशि में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-35 बजे से 2-16 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा में दिशाशूल रहता है- आज बुधवार को दोपहर में अभिजित मुहर्त नहीं रहता है- आज रवियोग प्रातः सूर्योदय से प्रातः 6-11 बजे तक रहेगा उसके बाद में कल प्रातः सूर्योदय से पहले 4-12 बजे से सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 5-49 बजे होगा और सूर्यास्त सायं 7-20 बजे होगा*
*मेष* आपके लिए दिन शुभ और सफलता प्रदान करने वाला है इसलिए आज आप कोई भी काम करो उसमे सफ़लत निश्चित मिलेगी | आपमें जोस और उत्साह बना रहेगा | कोई नया काम शुरू कर सकते हैं | पराक्रम में बढ़ोतरी होगी | धन मिलेगा | मित्र मिलेंगे |
*वृषभ* आपके लिए तो दिन शुभ है और आज तो आप बहुत खुश और तरोताज़ा रहेंगे | आपकी कल्पना शक्ति बहुत तेज़ और सही दिशा में काम करेगी | आपसे किसी की मदद करने की भी मांग आ सकती है | धन के सम्बंधित कार्य सम्पन्न होंगे | परिवार में भी रौनक रहेगी और आपसी सहयोग बहुत अच्छा रहेगा |
*मिथुन* आपके लिए तो इस पूरे महीने का आज ही सबसे शुभ दिन है अगर आप किसी भूमि भवन को खरीदना चाहतेहैं तो आज इन्वेस्ट कर सकते है | आपके लिए आज किसी नयी वस्तु का सुख प्राप्त होने का प्रबल योग बना हुवा है | परिवार में खुशियां रहेंगी | आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है |
*कर्क* आपके लिए समय अभी ठीक नहीं है और अगर कोई नया काम मिले तो पहले उसके बारे में पूर्ण विचार कर लें कहीं वह कोई लालच या प्रलोभन तो नहीं है | अपने काम को पूर्ण करने के लिए सिर्फ परिवार वालो की मदद ले सकते हैं | धनहानि से बचें | गुस्सा न करें| विदेश से आय होती है तो आज लाभ मिलेगा |
*सिंह* आपके लिए आज का दिन अच्छा है और जो भी महत्वपूर्ण काम निपटाना हो वो आज शुरू कर लें क्योंकि अब आगे दो दिन आपके पक्ष का गौचर नहीं रहेगा | आज व्यापार व्यवसाय में तेज़ी रहेगी आर्थिक लाभ होगा और नए सम्बन्ध बनेंगे | नया काम शुरू कर सकते हैं और कहीं पर आप इन्वेस्ट भी कर सकते हैं |
*कन्या* आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे और लोगों से मेल मुलाकात भी हो जाएगी | आपके काम में पूर्णता और स्पष्टता भी रहेगी | शत्रु भी मित्र बन जाएंगे | आगे से आगे लाभ का मार्ग मिलता चला जायेगा आय भी होगी | व्यापार में थोडा फेर बदल भी कर सकते हैं |
*तुला* आपके लिए शुभ समय चल रहा है अब आप अपने काम पर ध्यान दें और काम को आगे बढाने का प्रयास करें | आपकी बात अन्य लोग भी मानेंगे और किसी न किसी प्रकार से आपके समर्थन में भी रहेंगे | नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा | जल्दी ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैँ |
*वृश्चिक* आपके लिए आज का समय ठीक नहीं है जो भी करो उसके बारे में पहले से पूरी जांच पड़ताल करके ही करना नहीं तो हानि हो सकती है | गाडी आदि चलते समय सावधानी रखें और ज्यादा जरुरी न ही हो तो लम्बी दूर की यात्रा को ताल ही दें | आज हर प्रकार के जोखिम के कामो से दूर रहें |
*धनु* आज का दिन ठीक है | जिन कुंवारे लोगों की शादी सगाई में अब तक अड़चन आ रही थी तो आज फिर कही बातचीत शुरू करें जल्दी ही काम बन जायेगा | प्रेम प्यार करने वाले भी अपने रिश्ते को सामाजिक रूप से जोड़ने का प्रयास करे | आपसी प्रेम बढ़ेगा |
*मकर* आपके लिए समय मध्यम चल रहा है अगर किसी खास काम को करना हो तो पहले किसी की सलाह लें और फिर करें | पुराने मित्र से मुलाकात हो जाएगी | अभी कर्जा आदि लेना ठीक नहीं है | शत्रु भी आपको हानि पहुचाने का प्रयास कर सकता है | कहीं कोई निवेश करना चाहते हैं तो पहले सम्पूर्ण जानकारी ले कर ही करें |
*कुम्भ* आपके लिए समय अच्छा है | जल्दी जल्दी काम करें तो आसानी से सभी काम पूरे कर लेंगे | शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता के योग बने हैं | आपकी योजना की सभी और से प्रशंसा होगी और आपके संतान की मनोकामना भी पूरी होने की ख़ुशी मिलेगी | आज कोई बड़ा लाभ या सौदा कर सकते है |
*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है | अभी कोई बड़ा सौदा या लम्बी दूर की यात्रा करना ठीक नहीं है | कोई आपको उलझा सकता है इसलिए सभी की बातों को पहले ध्यान से सुनें समझे और फिर ही कोई निर्णय करें नहीं तो आरोप लगने में देर नहीं होगी |

09/05/2026

Radhe Krishna

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Ayodhya?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Ayodhya