Desh Darshi
#हरिद्वार के #बैरागी कैंप स्थित #नीलधारा में #इंजन की ताकत जांचने के लिए #युवकों ने #थार नदी में उतार दी
#तेजबहाव के कारण वाहन बीच धारा में #फंस गया, जिसके बाद #युवकों ने #मदद मांगी. काफी #मशक्कत के बाद #जेसीबी की मदद से थार को #सुरक्षित बाहर #निकाला गया
10/07/2026
अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी : 06 साल से लापता बुजुर्ग को हरिद्वार से किया सकुशल बरामद, परिवार में लौटी खुशियां।
साइबर सेल और तकनीकी संसाधनों की मदद से सेक्टर-09 थाना पुलिस ने बुजुर्ग को कुछ ही दिनों में खोज निकाला।
भावुक क्षण : 06 साल बाद पिता को सामने देख बेटे ने बांटी मिठाई, पुलिस अधीक्षक अंबाला का जताया आभार।
Desh Darshi
अंबाला पुलिस ने एक बार फिर बहुत ही सराहनीय काम किया है जिसकी तारीफ चारों ओर हो रही है। दरसल सेक्टर-09 थाना पुलिस ने मुस्तैदी और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का सटीक इस्तेमाल करते हुए पिछले करीब 06 वर्षों से लापता एक बुजुर्ग को सकुशल बरामद कर उनके परिवार से मिलाया है। 06 साल बाद अपने मुखिया के घर लौटने पर परिवार और पूरे पड़ोस में खुशी का माहौल है।
क्या था पूरा मामला,
प्रबन्ध थाना सेक्टर 09 निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, जग्गी कॉलोनी गांव कांवला, थाना सेक्टर-09, जिला अंबाला के रहने वाले बुजुर्ग अजमीत सिंह रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त (Retired) हैं। रिटायर्ड होने के करीब एक साल बाद, मानसिक अस्वस्थता/परेशानी के चलते वे अचानक घर से कहीं लापता हो गए थे। परिवार ने उन्हें हर जगह ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके बेटे शिवम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबाला में अपने पिता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी,
पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में सेक्टर-09 थाना के उप-निरीक्षक (SI) सुरेंद्र कुमार और उनकी टीम ने इस केस पर बारीकी से काम शुरू किया। टीम ने साइबर सेल की मदद ली और आधुनिक तकनीकी संसाधनों को खंगाला। कड़े प्रयासों और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने कुछ ही दिनों में आखिरकार बुजुर्ग अजमीत सिंह को हरिद्वार उत्तराखंड से सकुशल बरामद कर लिया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुजुर्ग को उनके परिवार को सकुशल सौंप दिया गया है। पूछताछ में बुजुर्ग ने बताया कि दिमागी परेशानी के कारण वे घर से चले गए थे।
भावुक हुआ परिवार, पुलिस का जताया आभार,
06 साल के लंबे इंतजार के बाद जब बुजुर्ग अजमीत सिंह अपने घर पहुंचे, तो पूरे परिवार की आंखें नम हो गईं। बेटे शिवम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने इस खुशी में सभी का मुंह मीठा कराया और मिठाई बांटी।
शिवम ने उप-पुलिस अधीक्षक (DSP) अंबाला जगबीर सिंह के कार्यालय में पहुंचकर और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत व सेक्टर-09 पुलिस टीम का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने अंबाला पुलिस की इस मानवीय व त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है।
"अंबाला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। तकनीकी संसाधनों के सही इस्तेमाल से आज एक परिवार को उनकी खोई हुई खुशी वापस मिली है, जो हमारे लिए बेहद संतोषजनक है।" डीएसपी अम्बाला जगबीर सिंह
#गुरुग्राम में #धंसी सड़क, #बीच रास्ते फंसा #कैंटर... बड़ा हादसा #टला!
#ऋषिकेश के #पशुलोक-चीला मार्ग पर #मूसलाधार बारिश के कारण #उफनती #बीननदी में #फंसेस्कूटी सवार को स्थानीय #ग्रामीणों और #राहगीरों ने मानव श्रृंखला बनाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। अत्यधिक #पानी और #तेज बहाव के कारण #युवक बीच #धारा में ही ठिठक गया था, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने #तत्परता दिखाते हुए उसकी #जान बचाई। घटना से जुड़ा वीडियो #सोशल मीडिया पर #वायरल हो रहा है।
10/07/2026
#ऑस्ट्रेलिया के #मेलबर्न में #भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ' #दूध #ऑस्ट्रेलिया का आता है, लेकिन #चाय भारत वाली बनती है.' उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विकास में भारतीयों के #योगदान की भी सराहना की.
#बारिश से #मोरनी में #गांवजोड़ी के पास #लैंडस्लाइड, रोड पर #मलबा आने से #वाहन चालकों को हो रही #परेशानी
10/07/2026
केंद्र सरकार ने इथेनॉल मिले हुए E20 पेट्रोल को लेकर वाहनों के खराब होने या इंजन सीज होने की अफवाहों को लेकर शुक्रवार को साफ किया है। देश भर में चिंताओं के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो में क्यू एंड ए यानी सवाल-जवाब के जरिये इन अफवाहों को गलत बताया है और स्पष्ट किया है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। जानते हैं महत्वपूर्ण सवाल और उसका सरकार के द्वारा दिया गया जवाब।
#महाराष्ट्र के #नांदेड़-सोलापुर #हाईवे पर #पुल की साइड वॉल का एक हिस्सा #अचानक ढह गया, जिससे इलाके में #अफरा-तफरी मच गई.
हरियाणा अंबाला शहर
पूर्व मंत्री असीम गोयल कर रहें पूरा प्रयास अम्बाला वासियों को बरसाती पानी की मार से बचाने के लिए
Click here to claim your Sponsored Listing.
Website
Address
#33, New Vijay Nagar
Ambala
134003