RajSa

RajSa

Share

03/07/2026

विद्या के समान नेत्र तथा सत्य के समान तप कोई दूसरा नहीं है।

(ज्ञान मनुष्य का तीसरा नेत्र है)

30/06/2026

शिक्षा के चार स्तंभ ये है:- किसने स्थापित किए हैं??

1. कुछ बनने के लिए अधिगम - Learning To Be
2. ज्ञान के लिए अधिगम -Learning for knowledge
3. कुछ करने के लिए अधिगम -Learning To Do
4. साथ रहने के लिए अधिगम-Learning To Live Together

12/06/2026

#तंगी_में_गले_लगी_वरना_लेती_एलिमनी
यह कहानी शिखा और सौरभ की है, जिनकी शादी साल 2020 में हुई थी। एक मामूली सा विवाद अहंकार की ऐसी भेंट चढ़ा कि बात कोर्ट-कचहरी और दहेज उत्पीड़न के मुकदमे तक पहुंच गई। वकीलों के चक्कर और कानूनी दौड़-भाग में शिखा के परिवार की पूरी जमा-पूंजी खत्म हो गई। इस मानसिक और आर्थिक तंगी का सबसे गहरा असर शिखा के पिता के स्वास्थ्य पर पड़ा और वे गंभीर रूप से बीमार हो गए।

​पैसे की कमी के कारण उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जब सौरभ को अपने ससुर की इस हालत का पता चला, तो उसने पुरानी सारी कड़वाहटों को भुला दिया। वह तुरंत अपने मित्र के साथ अस्पताल पहुंचा और अपने ससुर को एक अच्छे निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर उनका पूरा इलाज करवाया।

​सौरभ के इस निस्वार्थ प्रयास से शिखा के पिता पूरी तरह स्वस्थ हो गए। इसके बाद जब दिल्ली कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई हुई, तो एक अप्रत्याशित दृश्य देखने को मिला। शिखा ने कोर्ट के भीतर ही तलाक के कागजात फाड़ दिए और सबके सामने सौरभ से लिपटकर रोने लगी।

​इस पूरी घटना को देखकर मेरा मन कुछ सोचने पर विवश हो गया। यहाँ मैं उस लड़के यानी सौरभ के बड़प्पन और उसके अच्छे स्वभाव की दिल से सराहना करना चाहूंगी। संकट के समय में जिस तरह उसने अपने ससुराल वालों का साथ दिया, वह उसकी परवरिश और उसके बेहतरीन इंसान होने का प्रमाण है।

​दूसरी ओर, यदि निष्पक्ष होकर देखा जाए, तो लड़की कहीं न कहीं आर्थिक तंगी और संकट के समय मिली इस बड़ी मदद के कारण ही वापस लौटने पर मजबूर हुई। अन्यथा एलीमनी के कागजात तो पूरी तरह तैयार ही थे।

​ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह उस लड़की को सद्बुद्धि दे, ताकि वह भविष्य में उस लड़के के इस उपकार और उसकी गरिमा का सदैव सम्मान कर सके। आशा है कि वे दोनों अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने घर-परिवार को प्रेम और समझदारी के साथ आगे बढ़ाएंगे।

10/06/2026

Feeling chatty? 💬 Your thoughts are golden! Share what's on your mind today and let's connect. ✨ Every idea, big or small, sparks joy! 💡

08/06/2026

आज हमारे क्षेत्र में वर्षा हो रही है 🌧️। आपके यहाँ का क्या हाल है? ☔️

08/06/2026
04/06/2026

#👌✨🎂

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Alwar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Alwar
Alwar
301001