Rajasthan Plus
एक फरवरी को खेरली की धरा पर पूर्वी राजस्थान महा समागम पर दिखेगा भगवा और केसरिया रंग...
आज विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान सदन में सीमांत क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ती नशावृत्ति तथा मादक पदार्थों विशेषकर MD और स्मैक के दुष्परिणामों का विषय गंभीरता से सदन के पटल पर रखा। नशे की इस लत से युवा वर्ग, परिवार और पूरा समाज किस प्रकार बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है, इस पर सदन का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु सरकार से सख़्त और ठोस कानूनी कदम उठाने की मांग सदन के पटल पर रखी।
श्री राजपूत शिक्षा समिति खेड़ली मे कार्यकर्तायों की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें एक फरवरी सफल बनाने को लेकर चर्चा की और सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी दी गई।
एनसीआर रेल यात्री समिति खेड़ली की बैठक का हुआ आयोजन...खेड़ली में गुरुवार को एनसीआर रेल यात्री समिति खेड़ली की बैठक का आयोजन लख्मीचंद कंसल अध्यक्ष की अध्यक्षता में खेड़ली स्थित गौरव पैलेस में किया गया। बैठक के दौरान निम्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वप्रथम एनसीआर रेल यात्री समिति द्वारा गत माह किये गए पत्र व्यवहार के बारे में विस्तार पूर्वक महामंत्री धर्म सिंह मीणा ने समिति के उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों को अवगत कराया। वहीं बैठक के दौरान कई प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें हिंडौन फाटक संख्या 68 का कार्य शुरू करवाने हेतु अधिकारियों से मिलने के लिए प्रस्ताव पास किया गया और गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 12547/48 साबरमती अहमदाबाद से ग्वालियर के ठहराव हेतु पत्र लिखने का प्रस्ताव लिया गया एवं गाड़ी संख्या 12307/08 जोधपुर हावड़ा जोधपुर हावड़ा एवं गाड़ी संख्या 12987/88 अजमेर सियालदा का एवं गाड़ी संख्या 19623/24 अमृत भारत का ठहराव के लिए रेलवे स्टेशन खेड़ली पर कराने का प्रस्ताव लेकर उच्च अधिकारियों से मिलने का प्रस्ताव लिया गया। वहीं आगरा कैंट से जैसलमेर के लिए सीधी गाड़ी संचालन हेतु पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। बैठक में 31 जनवरी को बरेली बांदीकुई गाड़ी का पुनः संचालन होने पर हर्ष जताया। अध्यक्ष लखमी चंद कंसल, महामंत्री धर्म सिंह मीणा के नेतृत्व में ड्राइवर, गार्ड एवं स्टेशन अधीक्षक का साफा बंधन कर स्वागत करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक के दौरान महेश चंद मौर्य, रामावतार खंडेलवाल, मनोहर लाल गुप्ता, धीरज जैन, प्रदीप अवस्थी, महेश चंद गुप्ता, मान प्रकाश जिंदल, अधिवक्ता मोहन सिंह नरूका, बनेसिंह मीणा, ललित जैन, गुड्डू जैन, अनिल जैन आदि उपस्थित रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Alwar