Express News Rajasthan
अलवर पुलिस में सर्राफा दुकान से हुई लूट का किया खुलासा मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार।
अलवर शहर में 22 नवंबर को शिवाजी पार्क पुलिस थाना क्षेत्र स्थित राधा ज्वेलर्स की दुकान पर लूट के मामले में पुलिस को चार दिन में ही महज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में से पुलिस ने मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। अलवर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया 22 नवंबर को टेल्को चौराहे स्थित राधा ज्वेलर्स की शॉप पर दिन दहाड़े तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाश आते हैं। जो ज्वेलर्स की दुकान से हथियार की नोक पर लाखों रुपए का सोना चांदी लूटकर फरार हो जाते हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए 7 टीमे गठित की।पुलिस टीमों ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी सहायता व मुखबिरी सूचना के आधार पर लूट की वारदात के मुख्य आरोपी सागर उर्फ़ संजय यादव निवासी झज्जर (हरियाणा) को डीसीपी बहादुरगढ़ के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी पाया गया है। पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा एक विशेष अभियान चला ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से आपके घर तक सामान डिलीवरी करने आने वाले डिलीवरी बॉय तथा ओला उबेर में ड्राइवर का सत्यापन किया गया
जिसमें अधिकांश लगभग 200 से ज्यादा डिलीवरी बॉय का क्रिमिनल रिकार्ड मिला है जो किसी ना किसी अपराध मे शामिल है।
भारत के सभी राज्य के पुलिस को इन ऑनलाइन एप में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले तथा ओला उबेर में ड्राइवर का वेरिफिकेशन करवाना चाहिए क्योंकि अगर इतनी बड़ी संख्या में अपराधी यह काम कर रहे हैं तो लोगों की सुरक्षा बहुत खतरे में है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Alwar City