Target Jeet - For Commerce Competitive Exam

Target Jeet - For Commerce Competitive Exam

Share

05/02/2024

*आज का इतिहास*

*5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :----*
फ्रांस के साथ शांति समझौते पर जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने 1679 में हस्ताक्षर किये।
इटली के कालाब्रिया में 1783 में हुए भीषण भूकंप में लगभग 25000 से ज्यादा लोगों की जाने गयी।
फिलाडेल्फिया के थियेटर में 1870 में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
क्यूबा देश अमेरिका के कब्जे से 1904 में मुक्त हुआ।
मैक्सिको ने 1917 में नया संविधान अंगीकृत किया।
ब्रिटिश समाचार पत्र “संडे टेलीग्राफ” के पहले संस्करण का प्रकाशन 1961 में हुआ।
अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर 1971 को उतरे।
भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने 1992 में क्रिकेट से संयास ले लिया।
1996 में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने 1999 को संसद में राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपना आखिरी भाषण दिया और उसी साल मई में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2010 में नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
2016 को वित्त मंत्रालय ने यू-टयूब चैनल लॉन्च किया।
*5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति :----*
प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का 1916 में जन्म हुआ।
राजनीतिज्ञ खुर्शीद आलम खान का 1919 को जन्म हुआ।
स्विटजरलैंड के मशहूर चित्रकार एच.आर.गैगर का जन्म 1940 में हुआ।
भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का 1990 में जन्म हुआ।
फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का 1976 जन्म हुआ।
*5 फ़रवरी को हुए निधन :----*
1927 में सूफ़ी संत इनायत ख़ान का निधन।
2008 में आत्मिक योगी महर्षि महेश योगी का निधन।
2010 में भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का निधन।
2014 में प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉयका निधन।
मप्र केसरी के सम्मान से नवाजे गए बीजेपी के दिग्गज नेता हुकुमचंद यादव का 2017 को निधन।

03/02/2024

*आज का इतिहास*

*3 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :----*
पुर्तग़ाली तथा उस्मानों के बीच 1503 में दीव (भारत ) में लड़ाई हुई।
सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को 1760 में बुरी तरह हराया।
विश्व में 1815 में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1915 को स्वेज नहर पर जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने मिलकर हमला किया। आपको बता दें कि स्वेज नहर उस समय ब्रिटेन के नियंत्रण में थी।
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत 1916 में हुयी।
मुम्बई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा 1925 में शुरू।
पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला 1934 में शुरू हुआ।
जावा पर 1942 में पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध 1943 में खत्म हुआ।
प्रयाग में 1954 में हुए कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में लगभग 500 से अधिक लोगों की जान गयी।
बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन 1958 को हुआ।
भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की 1970 में तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972 में जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र”को 1988 में सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
अंतरिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स 1995 को अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली महिला बनीं।
विश्व आर्थिक मंच की 29 वीं वार्षिक बैठक का 1999 में स्विजरलैंड के दावोस में समापन हुआ।
भारत के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए 2005 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में लाए गए विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
2012 में अमेरिका में हाइस्कूल के छात्रों के लिए आयोजित विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मींदवारों की लिस्ट में सात भारतीय अमेरिकी स्थान हासिल करने में सफल रहे।
2017 में चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की जोरदार टक्कर हो गई , जिसमें बड़े पैमाने पर तेल फैल गया।
2018 में भारत ने चौथी बार अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप जीता।
*3 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति :----*
‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह का जन्‍म 1816 में हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली का जन्म 1909 को हुआ।
अभिनेता नासिर हुसैन का जन्म 1931 को हुआ।
मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म 1938 में हुआ।
रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्‍म 1963 में हुआ।
डांसर, मॉडल राखी सावंत का जन्‍म 1980 में हुआ।
तमिल अभिनेता सिलंबरसन राजेन्द्र का जन्‍म 1983 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का जन्‍म 1958 में हुआ।
*3 फ़रवरी को हुए निधन :----*
1969 में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता सीएन अन्‍नादुरई का निधन।
1978 में महाकवि शंकर कुरुप का निधन।
1979 में, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का निधन हुआ।
2000 में दिग्‍गज तबलावादक उस्‍ताद कुरैशी अल्‍ला रक्‍खा खान का निधन हुआ।
ऑस्ट्रेलिया की महिला शासक रेजिना का 2010 में निधन हुआ।
निर्देशक राज कंवर का 2012 को देहांत हो गया।
2016 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हुआ।

-----------------------------------

01/02/2024

*आज का इतिहास*

*1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :---*
लॉर्ड कार्नवालिस 1786 में भारत के गवर्नर जनरल बने।
न्यूयार्क शहर में 1790 में पहली बार ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स’ का आयोजन किया गया।
लार्ड काॅर्नवालिस ने 1797 में बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
फिलीपींस में 1814 में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।
कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना 1827 में हुई।
मॉरीशस में ‘ग़ुलामी प्रथा’ का समापन 1835 में हुआ।
ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन 1855 में हुआ।
दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना 1881 में हुई।
डाक बीमा योजना 1884 में लागू हुई।
1884 में ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ का पहला वॉल्यूम ‘ए टू आंट’ का प्रकाशन।
1908 को पुर्तगाल के राजा कार्रलोस प्रथम की उनके पुत्र के साथ लिसबन में हत्या कर दी ।
द टाइम्‍स ने 1930 में पहली बार क्रास वर्ड पजल को प्रकाशित किया।
1946 को नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।
‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने 1949 में ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया।
स्कॉटलेंड, इंग्लैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड में 1953 को भीषण बाढ़ आईं, जिसमें करीब ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि इस बाढ़ में नीदरलैंड में ही करीब 1836 लोग मारे गए।
सीरिया और मिस्र को 1958 में ‘यूनाइटेड अरब रिपब्लिक’ में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना 1964 में हुई।
‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन 1972 में हुआ।
‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन 1976 में हुआ।
‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन 1977 में हुआ।
भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना 1977 में हुयी।
भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 1992 में ‘यूनियन कार्बाइड’ के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फरार घोषित।
2000 को न्यू मैक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्स के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की।
अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त 2003 में हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
भारत में पहली बार 2017 में सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश किया गया। यही नहीं 93 साल बाद भारतीय बजट के इतिहास में रेल बजट को आम बजट में फिर से शामिल कर लिया गया।
*1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति :----*
1914 में अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन्‍म हुआ था।
1955 में भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्‍म हुआ था।
1956 में फ़िल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन का जन्‍म हुआ था।
1957 में फ़िल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ़ का जन्‍म हुआ था।
1967 में भारतीय राजनीतिज्ञ शिशुपाल नाथु पाटले का जन्‍म हुआ था।
1971 में भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्‍म हुआ था।
अभिनेत्री महक चहल का 1979 को जन्म हुआ था।
1915 में हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्‍म हुआ था।
1861 में स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का जन्‍म हुआ था।
*1 फ़रवरी को हुए निधन :----*
1882 में हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का निधन हुआ था।
1969 में प्रसिद्ध शिक्षाविद मगन भाई देसाई का निधन हुआ था।
2003 में भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का निधन हुआ था।

23/12/2023

*आज का इतिहास*

*23 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :----*
खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने 1672 में शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 1894 में पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के समय 1912 में वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना 1914 में मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
विश्व-भारती विश्वविद्यालय का 1921 में उद्घाटन हुआ।
बीबीसी रेडियो ने 1922 में दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
1954 में बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।
मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का 1968 में सफल प्रक्षेपण।
चांद पर से लाए गए पत्थरों को 1969 में राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में 1972 में दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हजार लोग मारे गए।
हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में 1995 में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत।
विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को 2008 में उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।
*23 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति :----*
भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता रास बिहारी घोष का 1845 में जन्म हुआ।
भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का 1899 में जन्म हुआ।
भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री,प्रखर किसान नेता चौधरी चरण सिंह का 1902 में जन्म हुआ।
फ्रेंच एथलीट और संगीतकार मिचेलाइन ऑस्टेर्मायर का 1922 में जन्म हुआ।
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एवं भूतपूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष एकल विजेता ब्रायन टीचर का 1954 में जन्म हुआ।
*23 दिसंबर को हुए निधन :----*
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का निधन 1926 में हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन लाल सेठी का निधन 1941 में हुआ।
प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का निधन 2000 में हुआ।
भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन 2004 में हुआ।
कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन 2007 में हुआ।
*23 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :----*
किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस)

Want your school to be the top-listed School/college in Allahabad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Allahabad
211008