NEWS APKI

NEWS APKI

Share

05/07/2026

#सहसवान राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश का डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल, सहसवान में गरिमामय आगमन
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
#सहसवान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश का डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल, सहसवान में गरिमामय आगमन हुआ इस अवसर पर उन्होंने हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आदित्य गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की तथा स्वास्थ्य सेवाओं, जनहित एवं क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण विचार-विमर्श किया हॉस्पिटल परिवार द्वारा माननीय श्री स्वतंत्र प्रकाश जी का पुष्पमाला एवं सम्मान-चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही आगंतुकों के लिए उत्कृष्ट जलपान की भी विशेष व्यवस्था की गई। स्वतंत्र प्रकाश ने काफी समय तक हॉस्पिटल परिसर में रुककर सभी से आत्मीय मुलाकात की तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की इसके उपरांत वे अपने सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के साथ अपने निवास स्थान के लिए रवाना हुए इस अवसर पर डॉ. रामनिवास गुप्ता डॉ. आदित्य गुप्ता डॉ. पल्लवी गुप्ता, डॉ. अभिनव गुप्ता, डॉ. अमोल गुप्ता सौरभ माहेश्वरी,तथा अस्पताल प्रबंधक कासिम सहित समस्त हॉस्पिटल परिवार उपस्थित रहा।
डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल परिवार स्वतंत्र प्रकाश का हार्दिक अभिनंदन किया

आतिफ निसार ज़ैनू
दैनिक भास्कर, शाह टाइम्स

05/07/2026

#सहसवान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सभासद, थाने में दिया सामूहिक शिकायती पत्र
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
#सहसवान नगर पालिका परिषद सहसवान के सभी सभासदों ने रविवार को एकजुट होकर कोतवाली में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सभासदों ने फेसबुक आईडी "सहसवान का आईना" के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है सभासदों द्वारा थाना प्रभारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि "सहसवान का आईना" नामक फेसबुक आईडी से नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां समेत सभी वार्ड सभासदों के विरुद्ध लगातार अपमानजनक, अश्लील और मर्यादाविहीन टिप्पणियां की जा रही हैं पत्र में कहा गया कि इस तरह की पोस्ट से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंची है और नगर में सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित हो रहा है। सभासदों ने कहा कि जनता के बीच उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है सभी सभासदों ने थाना प्रभारी से मांग की है कि उक्त फेसबुक पेज एवं उसके संचालक के विरुद्ध तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की दैनिक कार्रवाई न कर सकेशिकायती पत्र के साथ सभासदों ने आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के तौर पर संलग्न किया है इस मौके पर चन्द्रपाल मौर्य, तहसीन बेगम, मुन्नी देवी, ज़ुफर इक़बाल, मोहम्मद इनाम समेत नगर पालिका के करीब 12 से अधिक सभासदों के हस्ताक्षर हैं। सभी ने एक स्वर में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की बात कही फिलहाल पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आतिफ निसार ज़ैनू
दैनिक भास्कर, शाह टाइम्स

18/06/2026

सहसवान का इतिहास और उसकी कहानी
एक भाई की ज़ुबानी
पेज को लाइक करें शेयर करें
कमेंट करें कितना प्यारा है आपका सहसवान

Want your business to be the top-listed Media Company in Aligarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Aligarh
202001