Daily Bread
This page is proclaiming Kingdom of God by Word of God (BIBLE) and it's Revelation from Holy Spirit; For Jesus is the only one who can save people, His name is the only power in the world that has been given to save Mankind.We must be saved through Jesus
'बाईबल मनन' - (युहन्ना 14:6) ©Daily Bread📖
14/05/2026
"क्या सुलैमान अपने जीवन में 'कृतार्थ' हो पाया?"
🧚♂©Daily Bread📖🧚♀
-------------------------------------------------------
राजा दाऊद को परमेश्वर ने यह अभिवचन दिया था कि "देख, तुझ से एक पुत्र उत्पन्न होगा, जो शांतिप्रिय पुरूष होगा और मैं उसको चारों ओर से शत्रुओं से शांति दूंगा; उसका नाम सुलैमान (शान्तिप्रिय) होगा और उसके दिनों में इस्त्राएल को शांति और चैन दूंगा और वही मेरे नाम का भवन बनाएगा।" और राजा दाऊद ने परमेश्वर की सारी बातें और उसकी मर्जी अपने पुत्र सुलैमान पर प्रगट की थी। और उसके अनुसार सुलैमान ने पूरी प्रजा समेत यहोवा के भवन की प्रतिष्ठा की, परन्तु वह परमेश्वर के इस वचन को थामे न रहा कि परमेश्वर उसे चारों ओर से शत्रुओं से शांति देगा। क्योंकि उसने परमेश्वर की विधियों और नियमों पर चलने की चौकसी नहीं की, जिनकी आज्ञा परमेश्वर ने इस्त्राएल को मूसा के द्वारा दी थी और उसने परमेश्वर से फितुरी की, उसने अपने ज्ञान का दुरूपयोग किया और वह परमेश्वर की आज्ञा के खिलाफ विदेशी स्त्रियों से प्रेम करने लगा और उन्हीं की प्रिती में लिप्त होने लगा, उसकी सात सौ रानियां और तीन सौ रखेलियां हो गई और उन स्त्रियों ने उसका मन बहका दिया। सो जब सुलैमान बूढ़ा हुआ, तब उन स्त्रियों ने उसका मन पराए देवताओं की ओर बहका दिया और उसका मन अपने पिता दाऊद की नाईं अपने परमेश्वर पर पूरी रिती से लगा न रहा। इस कारण परमेश्वर ने अपनी वाचा के अनुसार उसके दिनों में इस्त्राएल को शांति तो दी, परन्तु अपनी चितौनी के अनुसार उस भवन का त्याग किया, जो तेजोमय था और जगप्रसिद्ध था और जिसे परमेश्वर ने अपने भवन के तौर पर अपनाया था (2 इतिहास 7)। इस रिती से सुलैमान अपने जीवन में परमेश्वर का मनोरथ सुफल करके कृतार्थ न हो पाया और अपने भौतिक जीवन में भी वह परमेश्वर के आनंद से वंचित रहा। इसलिए सबकुछ ऐशोआराम पाकर भी उसने कहा कि "व्यर्थ ही व्यर्थ! सबकुछ व्यर्थ है।" (सभोपदेशक 1:1-2) परन्तु जो वाचा परमेश्वर ने दाऊद से बांधी थी कि 'तेरे कुल में इस्त्राएल पर प्रभुता करनेवाला सदा बना रहेगा' उस वाचा को परमेश्वर ने पूरा किया और वह इस्त्राएल का प्रभु है, हम सबका प्रभु और उद्धारकर्ता प्रभु येशू मसीह। जिसकी राजगद्दी निरंतर की है, जो परमेश्वर का पुत्र है और जिसकी प्रभुता सदा की है और जिसने परमेश्वर के लिए वह भवन बनाया, जो हम ही हैं, जो परमेश्वर के लिए पवित्र किए गए जन है (1इतिहास 22:10)। इसलिए हमें भी इस बात का स्मरण रखना है कि हम भी अपने जीवन में कृतार्थ तब ठहरेंगे, जब हम परमेश्वर की प्रतिज्ञा के वारिस ठहरेंगे और यह तब होगा जब हम परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलते हुए मसीह येशू में परमेश्वर की इच्छा पर मसीह के वचन के अनुसार चलेंगे (मत्ती 7:21) क्योंकि विश्वास और धीरज से ही हम प्रतिज्ञा के वारीस होते है (इब्रानियों 6:12)।
-------------------------------------------------------
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Ahmednagar