Agra 24

Agra 24

Share

Founded by four senior journalists of Agra - Vishal Sharma, Sunayan Chaturvedi, Dr. Siraj Qureshi and Vijay Upadhyay, this news portal is aimed more towards analysis of the events, instead of simply presenting bare facts.

सीवर और मेट्रो के नाम पर फतेहाबाद रोड का बुरा हाल, खुदाई और जाम ने पर्यटन को रौंदा 06/02/2026

आगरा के फतेहाबाद रोड क्षेत्र में हो रही बेहिसाब और पूरी तरह अनियोजित खुदाई ने शहर की यातायात व्यवस्था और पर्यटन दोनों को गंभीर संकट में डाल दिया है। यह वही इलाका है जहाँ स्मार्ट सिटी के तहत सबसे अधिक धन खर्च किए जाने के दावे किए गए थे, लेकिन आज हकीकत यह है कि फतेहाबाद रोड और उससे जुड़े आसपास के क्षेत्र शहर के सबसे बदहाल इलाकों में तब्दील हो चुके हैं। जल निगम, नमामि गंगे, मेट्रो, सीवर, बिजली और अन्य विभागों की परियोजनाओं के नाम पर लगभग पूरे क्षेत्र में एक साथ खुदाई चल रही है, वह भी पर्यटन सीजन केठीक बीचों-बीच, जब शहर में देश-विदेश से सबसे अधिक पर्यटक आते हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत फतेहाबाद रोड के नीचे डक्ट बनाए जाने का दावा किया गया था, ताकि भविष्य में बार-बार सड़क न खोदनी पड़े। लेकिन जमीनी सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। डक्ट निर्माण के बावजूद सड़कें फिर से खोदी गईं और कई जगह महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें दोबारा बनाया नहीं गया। नतीजा यह है कि फतेहाबाद रोड क्षेत्र में कहीं आधी सड़क बची है तो कहीं पूरी सड़क बंद पड़ी है, जिससे पूरे दिन जाम की

सीवर और मेट्रो के नाम पर फतेहाबाद रोड का बुरा हाल, खुदाई और जाम ने पर्यटन को रौंदा फतेहाबाद रोड क्षेत्र में अनियोजित खुदाई से भीषण जाम, पर्यटन प्रभावित, स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया ह...

चित्रांशी फ़िराक़ इंटरनेशनल अवार्ड 2026 मंसूर उस्मानी को, अरुण डंग को केसी श्रीवास्तव सम्मान 01/02/2026

आगरा स्थित साहित्यिक संस्था चित्रांशी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 1 फरवरी 2026 को संस्था अध्यक्ष तरुण पाठक की अध्यक्षता में उनके कार्यालय ए-1 पार्श्वनाथ प्रेरणा में संपन्न हुई। बैठक में संस्था के आगामी साहित्यिक कार्यक्रमों और सम्मानों को लेकर अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चित्रांशी फ़िराक़ इंटरनेशनल अवार्ड–2026 देश के मशहूर शायर और प्रतिष्ठित नाज़िम-ए-मुशायरा मंसूर उस्मानी को प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वर्गीय के.सी.

चित्रांशी फ़िराक़ इंटरनेशनल अवार्ड 2026 मंसूर उस्मानी को, अरुण डंग को केसी श्रीवास्तव सम्मान चित्रांशी संस्था ने फ़िराक़ इंटरनेशनल अवार्ड 2026 और केसी श्रीवास्तव सम्मान की घोषणा, 25 अप्रैल को भव्य आयोजन।

आगरा–जलेसर मार्ग पर भीषण हादसा, कंटेनर की टक्कर से छह की मौत 31/01/2026

आगरा जनपद में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने छह जिंदगियों को लील लिया। आगरा–जलेसर मार्ग पर थाना खंदौली क्षेत्र के ग्राम नगला चंदन के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से दो ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज धमाके के साथ दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर खून से सने शव बिखर गए, जिन्हें देखकर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जलेसर की ओर से आगरा आ रहा कंटेनर चालक नशे की हालत में लगभग 80–90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे सवारियों से भरे दो ऑटो उसकी चपेट में आ गए। टक्कर के बाद दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए। एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालुओं और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के दुकानदार व राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से उन्हें

आगरा–जलेसर मार्ग पर भीषण हादसा, कंटेनर की टक्कर से छह की मौत जलेसर की ओर से आगरा आ रहा कंटेनर चालक नशे की हालत में लगभग 80–90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहा था।

Want your business to be the top-listed Media Company in Agra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


18, The Mall, Opp. CTO, Agra Cantt
Agra
282001

Opening Hours

Monday 9am - 11pm
Tuesday 9am - 11pm
Wednesday 9am - 11pm
Thursday 9am - 11pm
Friday 9am - 11pm
Saturday 9am - 11pm
Sunday 9am - 11pm