WowAgra
22/04/2022
पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है।
🇮🇳
21/04/2022
♦️आगरा रेल मंडल के कुबेरपुर माल गोदाम को जिले का सबसे बड़ा और सुव्यवस्थित माल गोदाम बनाने की तैयारी है। इसके लिए रेल मंडल को 42 करोड़ रुपया अवमुक्त भी हो गया है। यह धनराशि माल गोदाम पर व्यापारियों, श्रमिकों के लिए बेहतर सुविधा व माल गोदाम को विकसित करने पर खर्च की जाएगी। जिससे कि यहां अधिक से अधिक माल को रखा जा सके।
♦️जिले में यमुना ब्रिज मुख्य माल गोदाम के रूप में स्थापित है। यहां सीमेंट, नमक, लोहा आदि के रैक उतारे जाते हैं। मालगाड़ी से सामान उतरने के बाद यहीं से आगरा और इसके आसपास के क्षेत्रों में ट्रकों से माल भेजा जाता है। मगर, यह माल गोदाम मुख्य मार्गों से काफी अंदर है। इसकी वजह से माल की ढुलाई में काफी दिक्कत होती है। लगभग तीन साल पहले अलीगढ़-टूंडला रूट पर बना डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर विकसित हुआ। यह कारीडोर माल गाड़ियों के लिए बनाया गया है। इसको देखते हुए रेलवे ने कुबेरपुर रेलवे स्टेशन के पास ही माल गोदाम को विकसित किया था। फ्रेट कारीडोर से जुड़ने वाले इस माल गोदाम की अब क्षमता बढ़ाई जा रही है। साथ ही यहां सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है।
25/01/2022
♦️आगरा जिले में पांच साल में 2.17 लाख नए मतदाता बढ़ गए हैं। जिनमें 116799 महिलाएं और 100390 पुरुष हैं। मंगलवार को मतदाता दिवस है। ऐसे में मतदाता को उसके मत के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोकतंत्र में एक-एक वोट का क्या महत्व है ये कोई उनसे पूछे जो एक वोट चुनाव जीते या हार चुके हैं।
विधानसभा चुनाव 2017 में जिले की नौ सीटों पर कुल 3244016 मतदाता थे। जिनमें 1464258 महिलाएं, 1779627 पुरुष और 131 तीसरी श्रेणी (किन्नर, ट्रांसजेंडर) थे। इस बार कुल 3461217 मतदाता हैं। पिछले चुनाव की तुलना में 2.17 लाख अधिक। बीते पांच सालों में पुरुषों की तुलना में महिलाएं मतदाता अधिक बनीं हैं।
♦️जिले में 18 से 19 साल के 38640 युवा हैं। जो 10 फरवरी को पहली बार बटन दबाएंगे। जिले में कुल मतदाताओं के अनुपात में 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं की उम्र 39 साल से कम है। यानी 18 से 39 साल के कुल 1733930 मतदाता हैं। 100 साल से अधिक उम्र के 633 जबकि 90 से 99 साल के 5960 मतदाता भी लोकतंत्र के प्रहरी हैं।
♦️पहली बार वोट करेंगी 18 हजार युवतियां
जिले में 38640 युवाओं की उम्र 18 से 19 साल है। ये पहली बार वोट करेंगे। इनमें 18547 युवतियां हैं, जबकि 20093 युवक। इस बार निर्वाचन आयोग ने युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षण संस्थाओं में 1800 से अधिक चुनावी पाठशालाएं आयोजित कीं। जहां युवाओं को वोट डालने के साथ परिवार, पड़ोस व मुहल्ले के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का सबक सिखाया गया है।
♦️17952 दिव्यांग भी करेंगे मतदान,:
नौ विधानसभा क्षेत्रों में 17952 दिव्यांग हैं। जिनके मतदान के लिए दोहरी सुविधा दी गई है। डाकमत पत्र से घर बैठे मतदान कर सकेंगे। जो बूथ तक जाने में सक्षम हैं वो बूथ पर वोट डाल सकेंगे। 17952 दिव्यांगों में 12705 पुरुष एवं 5245 महिलाएं हैं। जिले में 2203 दिव्यांग नेत्रहीन हैं जबकि 1256 बोल नहीं सकते। 13286 चलने फिरने में अक्षम हैं। 2313 अन्य दिव्यांग हैं। सबसे ज्यादा नेत्रहीन दिव्यांग 489 बाह क्षेत्र में और सबसे कम 98 आगरा दक्षिण क्षेत्र में आते हैं।
♦️वोट से करें लोकतंत्र में योगदान'
आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में वोट डाल कर सभी लोग अपना योगदान करें। सभी की सहभागिता जरूरी है। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं कोई भी वोट डालने से न छूट जाए। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। सभी की आहुति का महत्व है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Sanjay Place
Agra
282001