Job leads
We understand clients “Human Capital” needs and provide our expertise services.
29/04/2026
आज का पंचांग एवं राशिफल 29-04-2026 बुधवार
आचार्य मिथिलेश कुमार शास्त्री ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ 9117149501 निशुल्क परामर्श उपलब्ध
शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- त्रयोदशी 19:50:56,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 16 वैशाख गते,
नक्षत्र- हस्त 24:15:22*,
योग- हर्षण 20:50:25,
करण- कौलव 07:18:15, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- कन्या राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:43:33,
सूर्यास्त- 18:53:46,
दिन काल- 13:10:12,
रात्री काल- 10:48:55,
चंद्रोदय- 16:55:23,
चंद्रास्त- 28:33:02*,
राहू काल- 12:19-13:57, अशुभ,
यम घँटा- 07:22-09:01,
अभिजित-11:52-12:45, अशुभ,
प्रदोष- 18:54-21:05 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रह सकता है। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा तेज होगी। मानसिक तौर पर राहत पाने की जरुरत महसूस हो रही है तो आपको बच्चों से बात करनी चाहिए। जीवन साथी के साथ प्रेम और आकर्षण का भाव बढ़ेगा। प्रेमी के साथ आपसी मतभेद खत्म कर सकते हैं। आर्थिक रूप से, आप ठीक कर रहे हैं। किसी काम को करने से पहले नियमों को अच्छे से जान लें। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। इस राशि के जो लोग आदि उम्र पार कर चुके हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। किमती वस्तुओं को संभालकर रखें। जीवनसाथी कुछ ऐसी बातें करेगा, जो आपके बड़े काम आएंगी, इसलिए ध्यान से उन्हें सुनें और मानें भी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर के साथ कुछ नया ट्राई करें। आपको आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से निजात मिल सकती है। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा। कारोबारी मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सिखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा। यात्रा करते समय अपने पैसे की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रहे हैं। मंदिर मे फल दान करें, सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। परिवार में सगाई विवाह जैसी कुछ योजनाएं बनेगी। प्रेम संबंधों में जिद्दी हो सकते हैं, जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। अगर आपके वित्त में अच्छी बात हो रही है तो इसी मार्ग पर चलते रहें। किसी नए व्यापार में धन निवेश करने का विचार आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। छात्रों को शिक्षा में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - तांबाई है।
☀️ कर्क राशि : आज के दिन आपके दिल में खुशी और घर में रौनक रहेगी। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहें। परिवार में आपकी बातों को कहत्व दी जा सकती है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाजी ना दिखाएं। धन के मामले में अच्छा रहेगा। करोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में जो निर्णय लिया है, उस पर डटे रहने की कोशिश करें। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें, यदि वह आपके साथ नहीं रहते हैं तो उनसे संपर्क अवश्य बनाएं रखें। आप अपनी यात्रा योजनाओं को बिना किसी रोक-टोक के क्रियान्वित करेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। महिलाएं कोई उद्योग शुरू करने का मन बनायेंगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शरीर में जमीं चर्बी कम करने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। लंबी यात्राएं करने से बचें और सड़क पर सुरक्षित रहें। अपनी आँखें खुली रखें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आपमें से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। धन के मामले में दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार में कुछ अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। यदि आप बहुत अधिक फास्ट फूड खाते हैं तो आप बीमार महसूस कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले किसी दोस्त की यात्रा की योजना बनाएं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास अधिक रखें। दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कलात्मक वाणी बड़े मुनाफे की ओर ले जा सकती है। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। प्राइवेट कर्मचारियों को शुभ सूचना मिल सकती है। कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। कुछ लोगों को लू लग सकती है गर्म हवा से बचें। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मैजेंटा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रगतिदायक रहने वाला है। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। मनचाहे व्यक्ति के साथ वक्त बिताने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही अनबन खत्म हो जायेगी। भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, लेकिन इसे हर समय शीर्ष पर रखना कठिन हो सकता है। अधिक तनाव के कारण बीपी और नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें। किसी गरीब की मदद करें, पुण्य मिलेगा। जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बाते शेयर करेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में टारगेट को हासिल करने के लिए डिसिप्लिन की आवश्यकता है। ठंडे पानी का सेवन करें आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। अपनों के साथ यात्रा का आनंद ले सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। दूसरों की देखादेखी न करें, अन्यथा आपको नुक़सान होगा। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। महिलाए ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। नवविवाहित एक दूसरे के ज्यादा से ज्यादा करीब रहने के मौके तलाशेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटने का प्रयास करें। व्यवसाय संबंधी कार्यों की गति अच्छी रहेगी। आपमें से कुछ लोगों द्वारा नई प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। आपके द्वारा किए गए कार्य का लाभ कोई और ले सकता है। किसी मनचाही कंपनी में नौकरी मिल सकती है। रात को जल्दी सोना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - जामुनी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। घर में किसी चीज को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर प्यार दिखाएंगे। प्यार में दिखावा करने से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है, सावधान रहे। पैसों से संबंधित तंगी दूर होने की संभावना है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी पर्सनल लोन को चुकाने के लिए बचत पर ध्यान दें। कार्यकारी महिलाओं के लिए बेहतरीन स्थितियां बनी हुई हैं। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें। अपने खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रख के आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन शुक्र आपको अच्छी ऊर्जा भेज रहा है। दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। घर से दूर रह रहे लोगों को अपनों की याद सता सकती है। शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हनुमान जी को गुड़ या चने का भोग जरुर लगाएं। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। नौकरीपेशा जातकों को बहुत जरूरी फोन आ सकता है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहें। सेहत के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाने की आवश्यकता होगी। समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
*How to become a Detective? Do you want a career with us?*
If someone wants to become a private detective/private investigator then he can submit his/her resume to our official email [email protected]. The basic requirements to join our private detective agency:-
1. He/she should be a graduate in any stream and should have a valid driving license from any corner of India.
2. He/she should have a good knowledge of IPC and have a good character.
3. Nobody can join our organization if he/she is having/facing any criminal/cases in any corner of the country.
We invite applications from all fresh graduates/personnel retired from the army and other departments, IT sectors male/female that are willing to make it as a career from all across the country.
Our company will train you in this profession by giving you 3 months of training and practical exposure to the cases to handle to begin with. Our Detective Services is spreading its network all through the regions of India. Interested personnel to join the network and willing to make this profession a career may apply with full details.
Resume CV
Make an inquiry today itself, we have vacancy available for you too.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Varanasi
221005
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |