The Voicemail
07/07/2026
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले (गांव खटौटी कलां) के निवासी नीतीश कुमार ने अपने 5वें प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 847वीं रैंक हासिल की है। बचपन से ही एक गंभीर बीमारी के कारण उनका शारीरिक विकास रुक गया था, जिसके चलते उनकी हाइट मात्र 3 फीट और वजन 21 किलो है। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वे 12 साल की उम्र तक स्कूल नहीं जा सके थे। वे अब व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं।
नीतीश ने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज से ग्रेजुएशन और पीजी कॉलेज (नारनौल) से हिंदी विषय में एमए (MA) की डिग्री प्राप्त की। यूपीएससी की तैयारी के लिए वे रोजाना 10 से 11 घंटे पढ़ाई करते थे।
उनके पिता एक किसान हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। नीतीश की इस सफलता में उनकी मां केली देवी का भी बड़ा योगदान है। चलने में असमर्थ नीतीश को उनकी मां बचपन में अपने कंधों पर बैठाकर स्कूल ले जाती थीं और यूपीएससी इंटरव्यू के दिन भी वे उनके साथ ही मौजूद थीं।
03/07/2026
शुक्रवार के दिन बिहाने बिहाने माँ थावे वाली जी का अलौकिक अद्भुत दर्शन 🙏🚩🌹
02/07/2026
बिहार में आरजेडी के बाद अब जेडीयू ने मांग कर दी है कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाया जाए. जेडीयू के विधायक पंकज मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग भी यही चाहते हैं. पंकज मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार 20 सालों तक बिहार के सीएम रहे. उससे पहले केंद्र में मंत्री रहे, ऐसे में उनके अनुभव का लाभ लिया जाना चाहिए.
29/06/2026
इन दोनों में से आपको सबसे ज्यादा कौन पसंद है
Click here to claim your Sponsored Listing.