Menka Raman

Menka Raman

Share

18/04/2026

अप्रत्यक्ष रूप से देखा जाए तो बिहार में ओरिजनल भाजपा की नहीं राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनी है क्योंकी सरकार के मुखिया का राजनितिक जन्मदाता RJD ही तो है इसलिए RJD क़ो बधाई है

18/04/2026

नहले पर दहला सुना था
नहले पर सत्ता सुना था क्या?
तो अब सुन भी लीजिए और देख भी लीजिए

27/03/2026

🚩 रामनवमी की शुभकामनाएं 🚩
भगवान श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि आदर्श नेतृत्व, न्यायपूर्ण शासन, सेवा, त्याग और राष्ट्रधर्म के सर्वोच्च प्रतीक हैं।
रामनवमी के इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज जब समाज को एकता, संस्कार, सुरक्षा और विकास की सबसे अधिक आवश्यकता है, तब श्रीराम के आदर्श हमें सही दिशा दिखाते हैं।
जरूरत है ऐसी सोच और ऐसी राजनीति की, जो जनता के विश्वास, युवाओं के भविष्य, महिलाओं के सम्मान, गरीबों के अधिकार और समाज के समग्र विकास के लिए समर्पित हो।
आइए, हम सब मिलकर रामराज्य की भावना को मजबूत करें —
जहाँ न्याय हो, सम्मान हो, सुरक्षा हो और हर व्यक्ति तक विकास पहुँचे।
जय श्रीराम! 🚩
— मेनका रमण

Photos from Menka Raman's post 22/03/2026

बिहार दिवस के पावन अवसर पर समस्त बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिन हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।
बिहार ने पिछले वर्षों में विकास की एक नई कहानी लिखी है, जिसका श्रेय काफी हद तक नीतीश कुमार जी के नेतृत्व को जाता है। सड़कों का जाल, हर घर बिजली, नल-जल योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास और शराबबंदी जैसे साहसिक फैसलों ने राज्य की तस्वीर बदलने का काम किया है—इसके लिए उनकी सराहना होनी चाहिए।
लेकिन राजनीति की विडंबना देखिए—जो लोग कभी “25 से 30 फिर से नीतीश” का नारा देते थे, वही आज 2026 में ही उन्हें ‘फिनिश’ करने की बात कर रहे हैं। और बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर तो लगभग फिनिश कर ही चुके है क्योंकि नीतीश कुमार जी अब राजयसभा की राह पकड़ चुके हैं l खैर!
अब बिहार क़ो नया मुख्यमंत्री मिलेगा 👇
वैसे मुख्यमंत्री पद की चर्चा में चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और नंदकिशोर यादव जैसे नेताओं के नाम भी सामने आते हैं। लेकिन स्थिति यह है कि इनमें से दो नेता बीजेपी से नहीं हैं, और तीसरे को राज्यपाल बनाकर उनकी संभावनाओं को समाप्त कर दिया गया है।
अगर संभावित दावेदारों की बात करें, तो पुरुष वर्ग से विजय कुमार सिन्हा जी की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा सकती है। पिछले कुछ महीनों में इन्होंने अपने कार्यों से बिहारवासियों का दिल जीतने का काम किया है, जिसकी प्रशंसा विपक्ष भी करता नजर आता है। वहीं महिला नेतृत्व की बात करें, तो श्रेयसी सिंह एक मजबूत, युवा और प्रभावशाली विकल्प के रूप में उभर सकती हैं।
अब देखना यह है कि इन नामों में से कोई आगे आता है या फिर कोई बिल्कुल नया चेहरा बिहार की राजनीति में उभरता है।
आप सभी अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर दें—बिहार का अगला नेतृत्व कैसा हो, यह आपकी सोच भी तय करेगी।
आप सभी को बिहार दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।
जय बिहार! जय भारत!
VIJAY KUMAR SINHA श्रेयसी सिंह Chirag Paswan Upendra Kushwaha Nitin Nabin Narendra Modi Nitish Kumar

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Siwan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Siwan