The Raja News
The Raja news मै आपका स्वागत है - जहां मिलती है सच्ची खबरें, तेजी से और बिना पक्षपात के हम आपको देश विदेश की ताजा खबरें, राजनीति,मनोरंजन,खेल,तकनीक और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करते हैं हमारा उद्देश्य है सटीक खबरें देना
सीतामढ़ी में छात्रा पिंकी कुशवाहा की मौत पर उठ रहे सवाल👇
कमलदह निवासी पिंकी कुशवाहा, जो सीतामढ़ी में रहकर पढ़ाई करती थीं, 31 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे अपने पिता के साथ किराए के कमरे पर पहुंचीं। परिजनों के अनुसार, पिता उन्हें कमरे पर छोड़कर वापस घर लौट आए। अगले दिन 1 जून 2026 को करीब 12 बजे परिवार को सूचना मिली कि पिंकी का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला है।
परिजनों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पिंकी पढ़ाई के प्रति बेहद समर्पित थीं और बिना पूजा किए भोजन तक नहीं करती थीं। परिवार के अनुसार, जिस कपड़े में वह एक दिन पहले घर से आई थीं, उसी कपड़े में उनका शव मिला।
मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के कमरे का ताला तोड़कर देखने पर कमरा धुला हुआ मिला। ऐसे में सवाल उठता है कि कमरे की चाबी किसके पास थी और क्या किसी संभावित सबूत को मिटाने की कोशिश की गई? परिजनों के मुताबिक, मकान मालकिन ने बताया कि 1 जून की सुबह करीब 10 बजे पिंकी नहाकर कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थीं।
परिवार पूछ रहा है कि यदि यह आत्महत्या या ट्रेन से कटने की घटना थी, तो दिन के समय किसी ने कुछ देखा क्यों नहीं? मात्र दो घंटे के भीतर आखिर क्या हुआ? इन सवालों के जवाब और मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sitamarhi