Ummed singh Rathore
26/05/2026
#विधानसभा_क्षेत्र_शेरगढ़
आज कल्याणी नगर ठाड़िया चामू में श्री नेहरू राम जी विश्नोई के सुपुत्र श्री विक्रम कालाणी के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को शुभाशीष एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर लोहावट के पूर्व विधायक श्री किशनाराम जी बिश्नोई भी साथ में उपस्थित रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवयुगल का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशियों से परिपूर्ण रहे।
जैसलमेर से सामने आई यह तस्वीर अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। कचरा डम्पिंग साइट पर बड़ी संख्या में गौ माताओं के शव खुले में पड़े होना केवल प्रशासनिक लापरवाही का विषय नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक संवेदनाओं और सामूहिक जिम्मेदारी पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा रही हैं। ऐसे दृश्य किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को भीतर तक व्यथित कर देते हैं।
यह समय राजनीति या आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि गंभीर चिंतन और ठोस समाधान का है। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, गौशाला समितियों एवं समाज के सभी वर्गों को मिलकर ऐसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करनी होंगी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
आवश्यक है कि जैसलमेर सहित पूरे प्रदेश में गौ संरक्षण की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाए। बीमार एवं बेसहारा गौवंश के लिए बेहतर उपचार, उचित आश्रय एवं देखभाल की व्यवस्था हो, साथ ही मृत पशुओं के सम्मानजनक निस्तारण हेतु प्रभावी प्रणाली विकसित की जाए।
जब समाज की संवेदनशीलता और प्रशासन की जवाबदेही साथ आएगी, तभी गौ संरक्षण केवल नारों तक सीमित न रहकर वास्तविक रूप में धरातल पर दिखाई देगा।
गौ सेवा और संरक्षण हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की पहचान है, इसे हम सभी को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी मानकर निभाना होगा।
Bhajanlal Sharma
23/05/2026
🌹 हार्दिक बधाई एवं मुबारकबाद 🌹
ऑल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान के जोधपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर श्री साबिर मोहम्मद जी की नियुक्ति होने तथा नई कार्यकारिणी/कमेटी की घोषणा पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं मुबारकबाद।"
मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री साबिर मोहम्मद जी के कुशल नेतृत्व में यह नवगठित टीम समाज की एकता, उत्थान और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेगी। आप सभी पदाधिकारियों को इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु मेरी हार्दिक मंगलकामनाएं।"
Click here to claim your Sponsored Listing.