anu.ragnamdev18

anu.ragnamdev18

Share

07/10/2025

शरद पूर्णिमा उत्सव सूचना-बिरसिंहपुर-अत्यंत ही हर्ष की बात है कि हमारी सनातन वैदिक परंपरा अनुसार प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के पावन पुनीत अवसर पर हम आपके आराध्य राजा रामचंद्र भगवान जी की विशाल रथ यात्रा का आयोजन दिनांक 6.10.2025 दिन सोमवार को सायं 6:00 बजे से नामदेव समाज विकास मंडल बिरसिंहपुर द्वारा किया जाएगा। रथ यात्रा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसिंहपुर(बधान टोला) प्रांगण स्थित प्राचीन हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर बधान टोला चौराहा, पुरानी बाजार, अग्रवाल मोहल्ला, गहरवार कंप्यूटर कॉलेज के सामने से होकर त्यागी जी आश्रम, न्यू बस स्टैंड(रामलीला मैदान), मुख्य बाजार, माता पार्वती जी मंदिर के पीछे से होकर श्री गैवीनाथ भगवान मंदिर प्रांगण से वार्ड क्रमांक 6 स्थित नामदेव मोहल्ला पहुंचकर संपन्न होगी। उक्त स्थल पर ही दूर-दूरांचल व क्षेत्र-क्षेत्रांचल से पहुंचे स्वांश(दमा) रोगियों को भगवान श्री रामचंद्र जी के कर कमलों द्वारा औषधि वितरण कर कार्यक्रम का समापन होगा। अतः समस्त नगर वासियों, क्षेत्र वासियों, प्रबुद्ध जीवियों, संभ्रांत नागरिकों, समाजसेवियों, धर्म प्रेमियों व अनुरागी जनों से विनम्र सादर आग्रह है कि उक्त आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। निवेदक - समस्त नामदेव समाज बिरसिंहपुर।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Satna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Culinary Team

Attire

Website

Address

Satna