Govind Kumar Pathak

Govind Kumar Pathak

Share

06/10/2025

कालका एक्सप्रेस के इंजन से फर्जी लोको पायलट गिरफ्तार, पास में लाल-हरी झंडी और लॉग बुक भी मिली

इटावा रेलवे स्टेशन पर कालका एक्सप्रेस के इंजन से एक फर्जी लोको पायलट गिरफ्तार किया गया है. लोको पायलट की यूनिफॉर्म, गले में रेलवे का आईडी कार्ड और हाथ में लाल व हरी झंडी लिए यह युवक असली ड्राइवर की तरह इंजन में बैठा था. असली लोको पायलट को कुछ शक हुआ तो उसने उसकी ‘नौकरी के नाटक’ को पकड़ लिया.

क्यों बना 'फ़र्ज़ी लोको पायलट'?
जांच में पता चला कि गिरफ्तार युवक का नाम आकाश कुमार है और वह फिरोजाबाद जिले के कौसल्या नगर का रहने वाला है. वह केवल दसवीं तक पढ़ा है, लेकिन पिछले दो साल से खुद को लोको पायलट बताकर ट्रेनों में सफर कर रहा था. उसके पास से जो सामान बरामद हुआ, उसमें लोको पायलट की यूनिफॉर्म, एक नकली आईडी कार्ड, नेमप्लेट, फ्लैग्स और एक लॉगबुक भी शामिल थी. उसने बताया कि वह अक्सर ट्रेन का किराया बचाने के लिए फर्जी लोको पायलट बनता था.

दो साल से कर रहा था सफर
आकाश ने कबूला कि वह पिछले दो वर्षों से अलग-अलग ट्रेनों के इंजनों में सफर करता आ रहा है. कभी एक्सप्रेस तो कभी पैसेंजर ट्रेनों में बैठ जाता. चूंकि उसकी वर्दी और आईडी कार्ड देखने में असली जैसे लगते थे, इसलिए किसी ने उस पर शक नहीं किया.

रेलवे सुरक्षा पर खतरे की घंटी
GRP अधिकारियों का कहना है कि यह मामला महज किराया बचाने की ट्रिक नहीं हो सकती. हो सकता है कि इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो, जो बेरोजगार युवाओं से ठगी कर रहा हो. रेलवे सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह युवक असली ड्राइवर की जगह ट्रेन चलाने लगता तो यह हजारों यात्रियों की जान से खिलवाड़ होता.

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया है और अब यह जांच की जा रही है कि उसके पीछे कोई संगठित गिरोह है या नहीं.

04/10/2025

बिहार के लोगों के लिए एक और गुड न्यूज़ गुजरात के लिए चलने जा रही अमृत भारत स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 सितम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 09151 उधना-जयनगर अमृत भारत स्पेशल ट्रेन सुबह 06:45 बजे उधना जंक्शन से निकलेगी और अगले दिन रात्रि 09:30 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी.
ठहराव - मधुबनी, दरभंगा जंक्शन, समस्तीपुर जं, मुजफ्फरपुर जं, हाजीपुर जं, सोनपुर जं, पाटलिपुत्र जं, दानापुर, आरा जं, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी जं, मानिकपुर जं, सतना जं, कटनी मुड़वारा, बीना जं, संत हिरदाराम नगर, शुजालपुर, उज्जैन जं, रतलाम जं, गोधरा जं, वडोदरा जं, भरुच जंक्शन, सूरत

02/10/2025

*✍️ उन्होंने मां को नहीं बताया था कि वो रेल मंत्री हैं। कहा था कि "मैं रेलवे में नौकरी करता हूं"। वह एक बार किसी कार्यक्रम में आए थे जब उनकी मां भी वहां पूछते पूछते पहुंची कि मेरा बेटा भी आया है, वह भी रेलवे में है।*

*लोगों ने पूछा क्या नाम है जब उन्होंने नाम बताया तो सब चौंक गए " बोले यह झूठ बोल रही है"। पर वह बोली, "नहीं वह आए हैं"। लोगों ने उन्हें लाल बहादुर शास्त्री जी के सामने ले जाकर पूछा," क्या वही है?"*

तो मां बोली "हां वह मेरा बेटा है" लोग मंत्री जी से दिखा कर बोले "क्या वह आपकी मां है" तब शास्त्री जी ने अपनी मां को बुला कर अपने पास बिठाया और कुछ देर बाद घर भेज दिया।

तो पत्रकारों ने पूछा "आपने उनके सामने भाषण क्यों नहीं दिया"

तो वह बोले- मेरी मां को नहीं पता कि मैं मंत्री हूं। अगर उन्हें पता चल जाए तो वह लोगों की सिफारिश करने लगेगी और मैं मना भी नहीं कर पाऊंगा।..... और उन्हें अहंकार भी हो जाएगा।
जवाब सुनकर सब सन्न रह गए।
"कहां गए वो निस्वार्थि ,सच्चे ,ईमानदार लोग" हम सदैव स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को अपना आदर्श मानकर कार्य करते रहेंगे"।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Samastipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Culinary Team

Attire

Website

Address

14
Samastipur
848132