Fans of Ritesh Ranjan

Fans of Ritesh Ranjan

Share

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 27/04/2026

बीती रात नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर, रानी बाग निवासी श्री दिनेश भगत जी के सुपुत्र श्री मनीष कुमार जी के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिए।

इस पावन एवं माँगलिक अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके जीवन में स्नेह, समृद्धि एवं सुख-शांति सदैव बनी रहे। यह नया जीवन उनके लिए खुशियों, सफलता और उज्ज्वल भविष्य से परिपूर्ण हो।

नवदंपति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 26/04/2026

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के सैनी टोला निवासी, अभिभावक तुल्य आदरणीय डॉ. वकील यादव जी की पुत्रवधू साधना जी द्वारा सहरसा में स्थापित नए प्रतिष्ठान “साधना मेकओवर & अकादमी” के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किए।

इस अवसर पर डॉ. वकील यादव जी एवं उनके समस्त परिवारजनों को इस नए प्रतिष्ठान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह नया प्रयास उनके जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशियों के नए आयाम स्थापित करे।

उद्घाटन समारोह में मेरे साथ सुप्रसिद्ध समाजसेवी खुशीलाल भगत जी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि उत्तम यादव जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 26/04/2026

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरियामा पंचायत के घूरन मुसहरी निवासी नोनिहाल बलवीर सादा का 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से हुआ असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

आज उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की, उन्हें ढाँढस बंधाया तथा इस दुःख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही स्थानीय संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। इस दौरान मेरे साथ तरियामा पंचायत के सम्मानित मुखिया प्रतिनिधि राकेश साह जी, समाजसेवी दीपक साह जी, पूर्व जिला पार्षद निर्मल ठाकुर जी, लोजपा नेता श्याम भारती जी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 26/04/2026

नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर निवासी श्री संतोष रजक जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय चंदेश्वरी रजक जी का बीते दिनों निधन हो गया था।

आज उनके आवास पर जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की एवं इस दुःख की घड़ी में उन्हें ढाँढस बंधाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

ऐसे कठिन समय में हम सभी उनकी पीड़ा में सहभागी हैं और परिवार के साथ खड़े हैं।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Saharsa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Simri Bakhtiyarpur
Saharsa