Collector Office Sagar

Collector Office Sagar

Share

31/05/2026

➡️ सागर कोषालय में तीन दिवसीय जी.पी.एफ. समाधान कैम्प 1 जून से

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) म०प्र० ग्वालियर के निर्देशानुसार सागर कोषालय के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के साथ दिनांक 01 जून 2026 से 03 जून 2026 तक ई-दक्ष सागर/कोषालय सागर में गुमशुदा कटौतियों एवं अप्रविष्ट मदों के निराकरण हेतु सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) जागरूकता एवं समाधान कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

कैम्प में अभिदाताओं की मिसिंग कटौतियों के समायोजन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे सामान्य भविष्य निधि कटौती पत्रक, वेतन देयक, चालान की प्रति, कैशबुक एवं बिल रजिस्टर की प्रमाणित प्रतियों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अधिक से अधिक अभिदाताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है ताकि प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभिदाताओं की मिसिंग कटौतियों का समायोजन न होने की स्थिति में संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी उत्तरदायी होंगे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Collector Office Sagar's post 31/05/2026

➡️ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी जनपद पंचायतों में सीएफटी बैठक संपन्न

➡️ गर्मी में पेयजल की उपलब्धता और सुचारू आपूर्ति पर हुई चर्चा

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार पेयजल वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा पेयजल से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिले की सभी जनपद पंचायतों में सीएफटी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल प्रबंधन को लेकर जरूरी कदमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जनपदवार हर गांव में पेयजल की वर्तमान स्थिति और कुवां, हैंडपंप, नल-जल योजना व अन्य जल स्रोतों की कार्यशीलता की समीक्षा की गई।

जिन गांवों में पेयजल की किल्लत है वहां तुरंत टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने, बिगड़े हैंडपंपों को ठीक करने, कुओं की सफाई करने तथा नल-जल योजनाओं के रखरखाव के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। सभी गांवों में जल स्रोतों की नियमित निगरानी कर खराब हैंडपंपों को शीघ्रता से ठीक करने को कहा गया।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम के सहायक यंत्री सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Collector Office Sagar's post 30/05/2026

➡️ कलेक्टर के निर्देश का असर

➡️,ग्राम गढ़ौली खुर्द में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए ग्राम गढ़ौली खुर्द के खसरा नंबर 134 स्थित आँगनवाड़ी केंद्र के सामने शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया।

मौके पर रोहित ऑटो पार्ट्स, मोहम्मद नईम, रंजन राय एवं सुभाष यादव द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान एवं अन्य निर्माण किया गया था। राजस्व अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से निर्माण कार्य का ध्वस्तीकरण कर सभी अतिक्रमण हटाए और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

उक्त कार्यवाही में तहसीलदार राहुल गौड़, सीडीपीओ विजय जैन, पटवारी निरंजन कुर्मी, सरपंच अरविन्द घोषी एवं थाना मोतीनगर से पुलिस बल उपस्थित रहा।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Collector Office Sagar's post 30/05/2026

➡️ मोतीनगर बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को सुधारने प्रशासनिक अमला मैदान में, अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

➡️ निगम कमिश्नर एवं एडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, यात्री सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के बाद शनिवार को शहर की यातायात और बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मैदान में उतरी। कमिश्नर नगर निगम श्री राजकुमार खत्री एवं एडीएम श्री अविनाश रावत ने मोतीनगर नवीन बस स्टैंड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं यात्री सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश दिये।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार नगर निगम कमिश्नर एवं एडीएम ने बस संचालन और यात्री सुविधाओं की दृष्टि से व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, उन्होंने बस स्टैंड पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्री सूचना प्रणाली की स्थिति देखी। उन्होंने बसों के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी ली।

नगर निगम कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कलेक्टर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाए। बस स्टैंड परिसर को अतिक्रमण मुक्त , स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज कुमार तेहनगुरिया सहित प्रशासनिक टीम पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अन्य अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

30/05/2026

➡️ कलेक्टर के निर्देश, समस्त ब्लॉक मेडिकल अधिकारी टी.एल बैठक में हों उपस्थिति

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समस्त ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीया सोमवार को टी. एल बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ज्ञातव्य हो कि शासन प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को टी. एल बैठक आयोजित की जाती हैं जिसमे विभागीय समन्वय के साथ शासकीय कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाता है।

इसी प्रकार उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी जिनके पास अन्य जिलों का अतिरिक्त प्रभार है, प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीया सोमवार को टीएल बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Want your organization to be the top-listed Government Service in Sagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय
Sagar
470001