देवभूमि ब्रेकिंग न्यूज़

देवभूमि ब्रेकिंग न्यूज़

Share

🚨 उत्तराखंड के साथ देश की हर बड़ी खबर
📍 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौसम | राजनीति | स्थानीय अपडेट
🌍 हर जरूरी अपडेट, सबसे पहले और सबसे सटीक
👉 सच और तेजी के साथ खबरों से जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें

10/06/2026

ये इश्क नहीं आसान:
*एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस का सफल अनावरण, सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती बनी हत्या के प्रयास की वजह — महिला पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।_*

🔷 दिनांक 05.06.2026 को वादी निवासी ज्ञानसू, टिहरी गढ़वाल, (जो कि घायल महिला का भतीजा है) द्वारा कोतवाली चंबा में तहरीर दी गई कि उसकी चाची दिनांक 04.06.2026 को दवाई लेने हेतु चम्बा गई थीं, जिसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा।

🔶 काफी तलाश के बाद पता चला कि चंबा क्षेत्र भण्डार गांव के खेत में वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिलीं, जिनके सिर पर गहरी चोटें थीं। चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जिनको लेकर घायल महिला का बेटा एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश चला गया, जो कि वर्तमान में जौलीग्रांट अस्पताल देहरादून में उपचाराधीन है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली चंबा में मुकदमा अपराध संख्या 23/2026 धारा 109 बी0एन0एस0 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

🔶 घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा प्रभारी निरिक्षक चम्बा के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन, सीसीटीवी फुटेजों का विश्लेषण एवं गहन सुरागरसी-पतारसी की गई।

🔷 जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर दिनांक 09.06.2026 को अभियुक्त सुरेश लाल उर्फ सूरज पुत्र गुलाब लाल निवासी ग्राम कठ्यूड़ थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अपनी बहन के पास मसूरी जा रहा था।

🔶 पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से हुई थी। दोनों के मध्य पिछले कई महीनों से बातचीत हो रही थी तथा वे कई बार चम्बा क्षेत्र में मिल चुके थे। दिनांक 04.06.2026 को दोनों चम्बा क्षेत्र के भंडार गांव के एक सुनसान खेत में मिले, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद एवं हाथापाई हो गई।

🔷 अभियुक्त के अनुसार विवाद के दौरान उसने महिला का मोबाइल फोन छीनकर झाड़ियों में फेंक दिया तथा गुस्से में पास पड़े पत्थर से महिला के सिर पर प्रहार कर दिया। महिला के घायल होकर गिर जाने के बावजूद जब पीड़ित महिला झगड़ने लगी तो उसने दोबारा पत्थर से हमला किया और उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अभियुक्त ने अपना मोबाइल बंद कर दिया, सिम कार्ड नष्ट कर दिया तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर छिपता रहा।

🔶 पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त तथ्यों को स्वीकार करते हुए घटनास्थल एवं पीड़िता के मोबाइल फोन की बरामदगी कराने की इच्छा व्यक्त की गई, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को साथ लेकर आवश्यक बरामदगी एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।

चंबा पुलिस द्वारा मामले में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया के माध्यम से बनने वाले संबंधों में सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1-प्रभारी निरीक्षक श्री विपिन बहुगुणा
2-व0उ0नि0 श्री सत्येनद्र भण्डारी
3-अ0उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार,
4-हे0कानि0 श्री संतोष सिंह,
5-हे0कानि0 श्री शशिकांत,
6-कानि0 श्री हरेन्द्र,
7-कानि0 श्री रामचन्द्र
8-CIU से अपर0उप0 निरी0 श्री सुंदर लाल।

09/06/2026

🕯️ दुःखद खबर |

घनसाली तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा तितराना की रहने वाली अनीशा रावत का उपचार के दौरान बीती रात दुखद निधन हो गया। इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि अनीशा की शादी को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था और उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों एवं स्थानीय लोगों का आरोप है कि अनीशा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पिलखी अस्पताल ले जाया गया था, जहां समय पर उचित उपचार और देखभाल नहीं मिलने के कारण उनकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई। आरोप है कि अत्यधिक रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ने के बावजूद आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था समय पर नहीं की गई, जिससे उनकी स्थिति और खराब हो गई। बाद में उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बीती रात उनका निधन हो गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय जनता और सामाजिक संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कहीं भी चिकित्सकीय लापरवाही हुई है, तो जिम्मेदार लोगों को कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।

हम दिवंगत अनीशा रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

(नोट: अस्पताल की लापरवाही के आरोप स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा लगाए गए हैं। आधिकारिक जांच या प्रशासनिक पुष्टि के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।)

03/06/2026

🚨 देहरादून में युवक-युवती के साथ मिलने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल 🚨

देहरादून के दूधली रोड क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक और युवती को लेकर लोगों के बीच बहस और हंगामे की स्थिति दिखाई दे रही है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे "लव जिहाद" से जोड़ते हुए विभिन्न दावे किए हैं।

हालांकि, अब तक इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से ऐसी किसी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

कानून के अनुसार किसी भी व्यक्ति को दोषी मानने से पहले तथ्यों और आधिकारिक जांच का इंतजार करना आवश्यक है। प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है।

02/06/2026

भूख से बड़ा कोई धर्म नहीं: शादी में पहुंचे युवक ने दिया इंसानियत का संदेश

सोशल मीडिया पर एक भावुक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक भूख लगने पर बिना निमंत्रण एक शादी समारोह में पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे न तो रोका और न ही अपमानित किया, बल्कि अन्य मेहमानों की तरह सम्मान के साथ भोजन करने दिया।

तस्वीर के अनुसार, सबसे भावुक क्षण तब आया जब युवक ने जाते समय अपनी फटी जेब से 10 रुपये निकालकर दुल्हन को शगुन के रूप में भेंट किए। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों का दिल छू लिया और मानवता, सम्मान तथा संवेदनशीलता का संदेश दिया।

हालांकि इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह तस्वीर लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि किसी व्यक्ति की आर्थिक या मानसिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, उसके आत्मसम्मान और भावनाओं का सम्मान करना सबसे बड़ी इंसानियत है।

#मानवता #इंसानियत #वायरल_तस्वीर #भावुक_पल #शादी_समारोह #सोशल_मीडिया_वायरल

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Rishikesh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Rishikesh