Reporter24

Reporter24

Share

01/06/2026

गिधौरी-शिवरीनारायण की ये सड़क लम्बे समय से बदहाल स्थिति में है.17 मार्च को इस सड़क की स्वीकृति हुई और उसके बाद अबतक यहां सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे है.रोजाना लोग यहां गिरकर चोटिल हो रहे है.पूरा आसपास धूल से लटपथ है.अब बरसात का दिन आने वाला है यहां की स्थिति बद से बदतर हो जाएगी.आखिर सरकार के नुमाइंदे ऐसी जरूरत की चीजों को क्यों ध्यान नहीं देते.इस तस्वीर से जिम्मेदारों को शर्म आनी चाहिए.यह तस्वीर उनके गाल पर तमाचा है जो दिन रात केवल विकास के दावे करते फिरते रहते है.

31/05/2026

आकाश में काले बादल छाए हुए थे, तेज़ हवाएँ चल रही थीं और अचानक बादलों की भयंकर गर्जना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इसी दौरान एक तेज़ बिजली नारियल के ऊँचे पेड़ पर गिरी, जिससे देखते ही देखते पेड़ में आग लग गई। यह दृश्य लोगों के लिए आश्चर्य और भय दोनों का कारण बन गया। मामला बारनवापारा अभ्यारण क्षेत्र से लगे मुढ़िपार की है.इस घटना को देखने पूरा गाँव उमड़ पड़ा था.

29/05/2026

Blood Donation Special

मिलिए रक्तदाता राज सोनी से.अबतक वे 42 बार रक्तदान कर चुके है.जहां भी जाते है अपने खर्च से आना जाना करके लोगो की सेवा करने में जुटे है.राज का मानना है कि एक बून्द रक्त किसी के धड़कनो को फिर से ज़िंदा कर सकता है.

27/05/2026

पेट्रोल~डीजल की कालाबाजारी और अवैध शराब के परिवहन की लगातार शिकायत के बाद पुलिस एक्शन मोड पर है.आज कसडोल के गुरुघासीदास चौक के पास शाम से ही चेकिंग अभियान और धरपकड़ की कार्रवाई की गई.देखना होगा इससे किस हद तक अवैध परिवहन और कालाबाजारी पर रोक लगती है.

Want your business to be the top-listed Media Company in Raipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Raipur
492001