Only For Her

Only For Her

Share

Here, you will get amazing tips on beauty, personal care, health, Business Ideas and many more which are inseparable from your life.

Weight Loss Tips in hindi वजन कम करने के बेहतरीन उपाय 10/03/2021

Weight Loss Tips in hindi वजन कम करने के बेहतरीन उपाय

Weight Loss Tips in hindi वजन कम करने के उपाय

Weight Loss Tips in hindi :

आप इस पोस्ट को पढ़ने आये है इसका मतलब अपने बढे हुए वजन को लेकर आप बेहद परेशान है। या फिर हो सकता है की आप वजन कम करने के उपाय आजमाकर थक गई है। बहोत कुछ try कर लिया लेकिन कुछ ज्यादा फायदा नहीं हुआ। तो आप जरूर कुछ न कुछ गलती कर रहे है। अगर दुनिया के बाकि लोग ये कर सकते है तो आप क्यों नहीं? इस पोस्ट में आप वजन कम करने के उपाय पढ़ेंगे। ये ऐसे Weight Loss Tips है जो अगर आप seriously implement करेंगे तो आपको १०० % रिजल्ट मिलेगा ही मिलेगा।

Weight Loss Tips in hindi

१ ] अपना लक्ष्य तय करें

वजन कम करना उस व्यक्ति के बस की बात है जो अपने लक्ष्य से दूर न हटे। वैसे तो बहोत सारे लोग ये तय कर लेते है की मुझे इतने दिनों में इतना किलो वजन घटाना है। वे शुरुआत भी जोरो-शोरों से करते है। लेकिन lack of motivation के कारण बीच में हो अपने प्रयासों को छोड़ देते है।

कोई भी full determined व्यक्ति वजन कम करना तो क्या किसी भी कठिन लक्ष्य को आसान बना सकता है और उसे पा सकता है। इसका मतलब आपको अपने target पर focussed रहना पड़ेगा।

अगर हम किसी भी चीज़ को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ करते है तो उस लक्ष्य को पाना बिकुल भी मुश्किल नहीं होता।

इसके लिए खुद को हमेशा motivated रखें। यूट्यूब पे ऐसे बहोत सारे videos है जो आपको सही दिशा दिखाएंगे। जिन्होंने ढेर सारा hard work करके वजन कम किया है उनके videos यूट्यूब पर मौजूद है। उन videos को जरूर देखें। इससे आपको आईडिया भी मिलेगा और मोटिवेशन भी।

सबसे पहले आपको ये तय करना है की आप कितने दिनों में अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। घर पर एक weighing machine purchase करके रखें ताकि आप हर रोज खुद को analyse कर सको।

२ ] Calorie Deficit Diet अपनाले

हमें रोजाना कार्य करने के लिए कुछ मेंटनेस कैलोरीज की जरूरत होती है। ये कैलोरीज हमारी activity level और age के हिसाब से तय होती है। जो महिलाऐं अधिक कार्यक्षम रहती है उन्हें ज्यादा कैलोरीज की जरूरत होती है और जो महिलाऐं तुलना में काम कार्यशाली होती है उन्हें थोड़े कम कैलोरीज लेना जरूरी होता है।

लेकिन किसी भी सामान्य महिला के लिए ये मेंटेनन्स कैलोरीज लगभग १४०० और १५०० के बीच होती है।

जो महिलाऐं वजन काम करना चाहे उन्हें अपने मैजन्टाइन्स कैलोरीज से २०% काम कैलोरीज शरीर में लेनी चाहिए। यानि अगर आपकी मेंटेनन्स कैलोरीज १४०० है तो आपको ९०० कैलोरीज ही लेनी है।

इसे बोलते है Calorie Deficit Diet . अगर आप रोजाना मैंटेनस कैलोरीज जितना ही आहार लेंगी तो आप ज्यादा कैलोरीज burn नहीं पाएंगी क्योंकि आप शरीर को जितनी कैलोरीज चाहिए आप उतना ही उसे दे रही है। लेकिन अगर calorie defecit स्टेट में रहेंगी तो आपका शरीर कुछ ज्यादा कैलोरीज burn करेगा।

३ ] Fastest Cardio करें

Cardio वजन कम करने के लिए एक अच्छा उपाय साबित हुआ है। ये ज्यादा कैलोरीज burn करने में आपकी काफी मदद करेगा।

cardio में आप walking , cycling , jogging , skipping अदि व्यायाम प्रकार आजमा सकती है। हर रोज ४० से ४५ मिनट तक कार्डिओ करना वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

कोशिश करें कार्डिओ एक्सरसाइज आप सुबह के वक़्त करें। ये ज्यादा परिणाम देने में आपकी सहायता करेगा। लेकिन अगर आप एक working woman है तो शाम को इसे आवश्य करें।

क्या आप मॉर्निंग वॉक करके वजन कम करना चाहेंगी? मॉर्निंग वॉक सिर्फ वजन काम करने में ही नहीं बाकि भी बहोत से बिमारियों में फायदेमंद है। मॉर्निंग वॉक के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

४ ] सही diet पर फोकस करें

वेट लॉस हो या वेट गेन, इसमें सबसे अहम रोल होता है diet का। आप चाहे दिन में १ घंटा exercise करें या २ घंटा , अगर आपका diet सही नहीं होगा तो इन चीज़ों का कोई फायदा नहीं।

studies के अनुसार ऐसा पाया गया है की वेट लॉस में ८० प्रतिशत रोल होता है डाइट का और सिर्फ २० प्रतिशत रोल निभाता है एक्सरसाइज।

तो अभी से ये ठान ले की आपको सही दिशा में वेट कम करने के लिए right diet को चुनना पड़ेगा।

diet में आप हरी सब्जियां, ताजे या सीजनल फल, सोयाबीन, अंडे, fish , चिकन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। रोटी की मात्रा कम करें। अगर आप अभी २ रोटियां कहती है तो १ ही रोटी खाये। हो सके तो white rice को पूरी तरह अपने diet से बाहर कर दें।

३ सफ़ेद चीज़ों से दूर रहें - चावल, मैदा, शुगर।

बाजार में मिलने वाले नमकीन, मीठी चीज़ें जैसे आइस-क्रीम,चॉकलेट्स , मिठाइयां इन सबको bye -bye करें।

वजन कम करने के लिए प्रोटीन रिच डाइट का खूब महत्व है। लेकिन हमें कितना प्रोटीन लेना चाहिए ये भी सोचने वाली बात है। experts बताते है की अपने वजन के जितना gm प्रोटीन हमें रोजाना लेना चाहिए। मतलब अगर आपका वेट ६० kg है तो ६० g प्रोटीन आपको लेना जरूरी है।

प्रोटीन के फायदे क्या है और हमारे शरीर को रोज कितना प्रोटीन चाहिए होता है ये जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

५ ] रोज खुद को analyse करें

जैसे की हमने पहले देखा वेट कम करने की journey में हमें खुद को रोजाना analyse करने की जरूरत पड़ती है।

रोज सुबह उठकर फ्रेश होने के बाद अपना वेट चक करें। इससे आपको ये पता चलेगा की कल अपने जो खाना खाया या एक्सरसाइज किया वो आपके लिए कितना फायदेमंद साबित हुआ।

कुछ लोग बोलते है की हफ्ते में किसी specific दिन पर वेट चेक करना चाहिए। लेकिन मेरा मानना है की रोज के रोज आपको वेट चक करना जरूरी है। इससे तुरंत दूसरे दिन आप अपने डाइट और एक्सरसाइज में बदलाव ला सकती है। आपको क्या लगता है? रोजाना वेट चेक करना चाहिए या हफ्ते में एक बार? कमेंट सेक्शन में जरूर बताये।

तो ये थी वजन कम करने के लिए कुछ important tips . आपमें से जो भी आज वजन कम करना तय करेंगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताये। इतनाही ही नहीं आप कितना वजन कम करना चाहती है ये भी mention करें।

आपको ये पोस्ट Weight Loss Tips in hindi कैसी लगी जरूर बताये।

Weight Loss Tips in hindi वजन कम करने के बेहतरीन उपाय Weight Loss Tips in hindi:इस पोस्ट में आप वजन कम करने के उपाय पढ़ेंगे। ये ऐसे Weight Loss Tips है जो अगर आप seriously implement करेंगे तो आपको १०० %

How to Motivate Yourself in hindi - खुद को Motivated कैसे रखें 15/11/2020

How to Motivate Yourself in hindi - खुद को Motivated कैसे रखें

How to Motivate Yourself in hindi - खुद को Motivated कैसे रखें

किसी भी काम को लगन से करने के लिए जरूरी को हमेशा स्वयं को Motivated रखना। अगर हम खुद को मोटिवेटेड नहीं रखेंगे तो कोई भी काम शुरुआती दिनों में जोश से किया जायेगा लेकिन बादमे उस काम से interest कम हो जायेगा। और उस काम में हम सफल नहीं हो पाते। इसलिए इस पोस्ट में मै कुछ ऐसे टिप्स बता रही हूँ जो आपको हर वक़्त मोटिवेटेड रखें - How to Motivate Yourself in hindi .

मोटिवेशन एक ongoing प्रक्रिया है। अपने ध्येय को पाने के लिए आपको हर वक़्त ऐसे मार्ग चुनने होंगे जो हर पल स्फूर्ति दें।

१] बड़े ध्येय को पाने के छोटे छोटे ध्येय रखें

जो लोग जिंदगी में सफल होना चाहते है वे एक निश्चित मार्ग पर चलते है। अगर आप भी उनमे से एक है तो ये टिप आपके लिए महत्वपूर्ण है।

आपने जो भी ध्येय रखा हो उसे पाने के लिए छोटे ध्येय बनाये। एक उदाहरण लेके देखते है। किसीका ध्येय १० kg वजन कम करना हो तो पहले एक महीने में १ kg कम करने का पहला step होना चाहिए। ये टार्गेट achieve करने के बाद उसे ,अगले महीने में २ kg वजन कम करना होना चाहिए।

ऐसे करते करते ६ महीने में १० kg वजन काम करने का ध्येय रखें इससे क्या होगा? जैसे जैसे आप एक एक महीने का ध्येय प्राप्त करेंगे आपका आत्मविश्वास बढ़ जायेगा।

२] बड़ा सोचें

खुद की काबिलियत को पहचाने और बड़ा सोचें। लक्ष्य को बड़ा रखें और उस हिसाब से सोचें। ऐसा करने से आप खुद पर ज्यादा भरोसा करने लगेंगी।

३] सफल लोगों के बीच रहे

सफल लोग हमेशा आपको रखने में एहम भूमिका निभाते है। वे हमेशा सकारात्मक सोचते है और अपने संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को सफल बनाने की क्षमता रखते है।

ये ऐसे लोग होते है जिन्होंने अपनी जिंदगी को सफल बनने के लिए संघर्ष किया रहता है। वे इस संघर्ष की अहमियत जानते है।

ऐसे लोगों के बीच रहने से आपकी सोच भी उन्ही के जैसी बन जाती है और आप भी उनके जैसी सफलता पाने के लिए उन्हें ही अपना रोल मॉडल मानते है।

४] Self-Development की किताबें पढ़े

किताबें हमारी सबसे अच्छी गुरु है। स्वयं को मोटिवेटेड रखने के लिए किताबे अहम रोल निभाती है। इन किताबों में ऐसे लोगों के उदाहरण होते है जो किसी ध्येय के पीछे अपनी पूरी जिंदगी निछावर कर देते है। उनकी जिंदगी में आये उतार चढाव के बारे में बताया होता है।

How to Motivate Yourself in hindi इस पोस्ट में जो टिप्स दी है उन्हें जरूर फॉलो करें। आपके कुछ सज़ाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर mention करें।

How to Motivate Yourself in hindi - खुद को Motivated कैसे रखें How to Motivate Yourself in hindi:किसी भी काम को लगन से करने के लिए जरूरी को हमेशा स्वयं को Motivated रखना।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Pune?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

Pune