Daily Sangam

Daily Sangam

Share

10/06/2026

गोंडा: भीषण गर्मी में यूरिया खाद के लिए हाहाकार, सहकारी समितियों पर उमड़ी किसानों और महिलाओं की भारी भीड़

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों खाद का गंभीर संकट पैदा हो गया है, जिसके चलते किसान बेहाल नजर आ रहे हैं। गोंडा जिले में फसलों की बुवाई शुरू होते ही यूरिया खाद की मांग अचानक बेहद बढ़ गई है। आज बुधवार सुबह से ही मुजेहना विकासखंड की विभिन्न साधन सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
हालात इतने बदतर हैं कि इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद किसान सुबह 9 बजे से ही लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं। इन कतारों में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी यूरिया खाद के लिए संघर्ष करती नजर आ रही हैं। मुजेहना और माधवगंज साधन सहकारी समिति सहित कई केंद्रों पर भारी भीड़ जमा है, जहां खाद लेने की होड़ में किसान एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते दिखे। कुछ लोगों द्वारा लाइन में जबरन घुसने के प्रयास के कारण केंद्रों पर भारी अव्यवस्था की स्थिति बन गई है।
सुबह से लाइन में लगे होने के बावजूद दोपहर तक कई किसानों को यूरिया खाद नसीब नहीं हो सकी थी। हर वर्ष की तरह इस साल भी बुवाई के सीजन में विकासखंड क्षेत्र की समितियों पर यह बदइंतजामी शुरू हो गई है। हालांकि, इस पूरी अव्यवस्था और भारी भीड़ के बीच जिला प्रशासन का दावा है कि पूरे गोंडा जिले की साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Pech Morena?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Civil Lines Prayagraj
Pech Morena
211001