Koshi Patrika

Koshi Patrika

Share

14/01/2026

मधेपुरा: हिना प्रवीण हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में घटित हिना प्रवीण हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 06 जनवरी 2026 को मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव, वार्ड संख्या-14 स्थित मंगल पासवान के भुसखार (भूसा रखने का घर) से एक महिला का शव बरामद किया गया था। शव की पहचान स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा हिना प्रवीण (उम्र लगभग 32 वर्ष), पति-स्वर्गीय मोहम्मद अजाबुल उर्फ बब्लू, निवासी भैरोपट्टी, थाना-मुरलीगंज, जिला-मधेपुरा के रूप में की गई थी।
घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, मधेपुरा में कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में मृतका के पिता मो. आलम, निवासी लक्ष्मीपुर चंडी स्थान, थाना-कुमारखंड, जिला-मधेपुरा के आवेदन पर मुरलीगंज थाना कांड संख्या 09/26 (दिनांक 07.01.2026) दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। SIT गठित, तकनीकी साक्ष्यों से खुलासा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी चंदन कुमार और कुंदन कुमार, दोनों निवासी जीतापुर रामसिंह टोला, वार्ड संख्या-02, थाना-मुरलीगंज को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में तीसरे आरोपी मोहम्मद क्यामुद्दीन उर्फ कयूम, निवासी भैरोपट्टी, वार्ड संख्या-14, थाना-मुरलीगंज को भी गिरफ्तार किया गया। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। बिहार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

Photos from Koshi Patrika's post 22/10/2025

फुलौत पूर्वी पंचायत में जीविका दीदियों का अनोखा संदेश —
हाथों में मोमबत्ती, दिल में लोकतंत्र का उजाला 🕯️
“मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत करें” ✋🗳️

18/10/2025

मेरे पिता से किया वादा तोड़ दिया! तेजस्वी के एक फैसले से RJD में तूफान, मधेपुरा में होगा बड़ा खेल?

17/10/2025

🟥 ब्रेकिंग — मधेपुरा से शांतनु यादव का टिकट कटा!
शरद यादव के बेटे शांतनु यादव को इस बार भी RJD ने नहीं दिया मौका। मधेपुरा सीट से प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव को मिला टिकट।
कोसी की सियासत में फिर मचा हलचल! 🔥

17/10/2025

📢 बड़ी खबर: #आलमनगर विधानसभा से RJD का सिंबल वापस!
अब यह सीट वीआईपी के खाते में गई।
राजद उम्मीदवार नवीन निषाद से सिंबल लिया गया,
राजनीति में नए समीकरण के आसार।

🗳️

17/10/2025

🎥 कुर्सी की बात – Episode 2
📍 आलमनगर विधानसभा क्षेत्र 70, मोरसंडा पंचायत

ग्रामीणों से सुना —
💬 कौन बनेगा सरकार?
🤔 कौन होगा इस बार आलमनगर का विधायक?

🗣️ ग्राउंड रिपोर्ट: दीपक कुशवाहा

📺 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर दें।

👉 सिर्फ़ पर!

16/10/2025

🎙️ कुर्सी की बात – आलमनगर विधानसभा क्षेत्र 70
📍 आज पहुंचे मोरसंडा पंचायत, जहाँ ग्रामीणों से जाना कि
💬 कौन बनेगा सरकार?
🤔 कौन होगा इस बार आलमनगर विधानसभा का विधायक?

🗣️ ग्राउंड रिपोर्ट: दीपक कुशवाहा

📺 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर दें।

👉 सिर्फ़ पर!

15/10/2025

Er. Nabin Nishad को RJD से अलमनगर विधानसभा क्षेत्र का टिकट मिला है। क्षेत्रवासियों और राजनीतिक जानकारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हम उन्हें आगामी चुनाव और राजनीतिक यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।

15/10/2025

औराई पंचायत, पुरानी प्रखंड, मधेपुरा जिला — आलमनगर विधानसभा (70) क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से पूछा गया कि इस बार विधायक कौन बनेगा और बिहार में किसकी सरकार बनेगी — राजद, जदयू या जन सुराज?

📹 रिपोर्टर – दीपक कुमार कुशवाहा

#कोसी_पत्रिका #कुर्सी_की_बात

15/10/2025

दिनदहाड़े सोनामुखी बाजार में युवक की गोली मारकर हत्या — बाजार में सन्नाटा, परिजन प्रशासन के इंतज़ार में

आलमनगर प्रखंड के गंगापुर पंचायत स्थित सोनामुखी बाजार में आज दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। परिजन और ग्रामीणों में गुस्सा देखा जा रहा है। मृतक का शव फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद एंबुलेंस में रखा गया है, और परिवार वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार कर रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी, एसडीएम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और आलमनगर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच चुके हैं।
प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने और स्थिति शांत करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिजन अभी भी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
पूरा बाजार फिलहाल सन्नाटे में तब्दील है, और कुछ जगहों पर लोगों ने तोड़फोड़ की भी सूचना मिली है।

पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है, और फिलहाल किसी भी व्यक्ति पर कोई आधिकारिक आरोप नहीं लगाया गया है।
साक्ष्य जुटाने का कार्य जारी है। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है।

📌 यह रिपोर्ट प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद विस्तृत विवरण जारी किया जाएगा।
(स्रोत: स्थानीय संवाददाता व प्रशासनिक सूत्र)

#कोसी_पत्रिका

06/10/2025

नागराकाटा में भाजपा विधायक और सांसद पर हमला!
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों से मिलने जा रहे भाजपा विधायक शंकर घोष और मालदा के सांसद खगेन मुर्मू पर नागराकाटा में भीड़ ने पत्थर, चप्पल और लाठी-डंडे से जानलेवा हमला किया।

सूत्रों के अनुसार, पहले दोनों नेताओं से मुलाकात की कोशिश की गई, लेकिन कुछ देर बाद स्थिति बेकाबू हो गई और हमला शुरू हो गया।
विधायक शंकर घोष तो बाल-बाल बच गए, लेकिन सांसद खगेन मुर्मू के चेहरे पर पत्थर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सुरक्षाकर्मियों ने खून को रोकने की कोशिश की और उन्हें तत्काल सुरक्षा घेरे में लिया गया।

⚠️ इस वायरल वीडियो की पुष्टि "कोसी पत्रिका" नहीं करती है।

06/10/2025

*आज शाम बिहार में आचार संहिता लागू होगा !*
चुनाव के तारीखों का होगा ऐलान !

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Patna