Captain Alok kumar
1 सितंबर 2025 को मेरी असमी महिला मित्र से ४ घंटे बात हुई और महिलाओं कि समस्या और असम की समस्या की जानकारी प्राप्त हुई ।
उसकी खुद की कहानी कुछ ऐसी है कि सुनके आपके आंख से आंसू निकल जाएंगे । आज से २० साल पहले १९९९ ईसवी में सिर्फ 15 साल की उम्र में उसे उसकी स्कूल के बाहर से असम के दबंग परिवार के लड़के ने उठा लिया था । लोक-लाज के डर से और कमजोर परिवार होने के कारण वह लड़की मजबूरी वश उस दबंग लड़की के कैद में घुटने लगी । उस नाबालिक लाचार लड़की ने भागने की बहुत कोशिश की पर हर कोशिश नाकामयाब हुई और हर कोशिश के बाद उसे बहुत ही ज्यादा शारीरिक मानसिक हर एक तरह की यातनाएं दी गई । कुछ सालों के बाद दबंग परिवार के बहकावे में और अपनी परिस्थितियों से तंग आकर उसने अपनी जिंदगी से समझौता कर लिया और २ बच्चों को जन्म दिया । बड़ी लड़की १६ साल की है और छोटी लड़की १० साल की है। ८ साल पहले उसके पति का मोटर दुर्घटना में देहांत हो गया ।
अभी वह अपने भाई के पास रहती है और भाई के चाय बागान की देखभाल करती है । बड़ी लड़की मार्शल आर्ट में एशियन गेम्स में शिरकत कर चुकी है । ऐसी दुख भरे जीवन को जीते हुए उसने मुझे असम की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के बारे में जिस बारीकी से बताया वैसा आज के दौर में बहुत कम औरतों में इस तरह का ज्ञान है । #जिंदगी #औरत #असम
Click here to claim your Sponsored Listing.