Students' Adda
06/01/2023
YouTube से पैसे कैसे कमाएं?
यूट्यूब से पैसे कमाना एक लुभावना ऑप्शन है, बहुत से लोग आजकल पूर्णकालिक चैनल चला कर अपना जीवनयापन करते हैं । पर यह संभव कैसे हो पाता है? यह हम निचे जानेंगे। इसके साथ ही यूट्यूब प्लेटफार्म पर विभिन्न ऑप्शन क्या-क्या हैं वह भी निचे दिया गया है।
YouTube Ads / Google AdSense:
आपके चैनल पर जब दर्शकों और सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ जाए और आपके वीडियो अधिक देखे जाने लगें तो YouTube आपको Channel को YouTube पार्टनर कार्यक्रम (YouTube Partner Program) के रूप में Monetize ( मुद्रीकरण ) करने का विक्लप देता है। उसके पश्चात आपके चैनल पर वीडियोस के बीच में यूट्यूब/गूगल द्वारा एड दिए जाते हैं जिन्हे देखने मात्र या उन पर क्लिक करने पर आपके एडसेन्स खाते में Revenue जुड़ना शुरू हो जाती है।
जब वह राशि न्यूनतम 100 डॉलर पर पहुंच जाती है तो आप आसानी से उसे अपने किसी भी बैंक खाते में withdraw कर सकते हैं।
YouTube Channel Monetization आजकल आसान नहीं रहा है , उसके लिए आपके चैनल को निचे लिखी शर्त पूरी करनी होती हैं.
चैनल के 1,000 से ज़्यादा सदस्य हों
आपकी उम्र १८ साल की हाे
आपके सार्वजनिक वीडियो को पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटों से ज़्यादा देखा गया हो.
चैनल की Membership द्वारा:
यदि आपके चैनल की सदस्य संख्या 30000 पार कर चुकी हो और आप पहले से यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में भाग ले रहे हैं तो आपको चैनल की सदस्यता बेचने का विकल्प भी मिलता है।
यह ऑप्शन चुनिंदा चैनलों को ही मिलता है, जो उच्च कोटि का वीडियो कंटेंट बनाते हों और यूट्यूब की सभी शर्तों क पालन करते हों। इसलिए आप नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ कर ही आवेदन करें।
YouTube Premium द्वारा:
YouTube Premium द्वारा दर्शक यूट्यूब को हर महीने कुछ पैसा चुकाते हैं, जिससे वे बिना विज्ञापन के और यूट्यूब ओरिजिनल वीडियो देख सकते हैं। इससे दर्शकों का वीडियो देखने का अनुभव तो सुधरता ही है साथ ही यदि आप के चैनल के वीडियो कोई प्रीमियम सदस्य देखता है तो यूट्यूब आपको भी उस सदस्य्ता राशि में से कुछ पैसा भुगतान करता है।
आपको यहाँ भी ध्यान रखना होगा की आपके वीडियो की क्वालिटी और दर्शकों की उसमे दिलचस्पी होगी तो ही आपके चैनल को प्रीमियम सदस्यों द्वारा महत्व दिया जायेगा और आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी।
प्रचार सामग्री बेच कर:
चैनल के सब्सक्राइबर बढ़ने पर आप यूट्यूब चैनल पर अपने उत्पादों को भी बेच सकते हैं। यदि आप केवल मनोरंजन चैनल या सेवा क्षेत्र से जुड़ा चैनल चलते हैं तो आप अपने चैनल द्वारा ब्रांडेड टी-शर्ट, कॉफ़ी मग, कैलेंडर आदि बेच सकते हैं।
आप अपने चैनल का स्टोर बना सकते हैं और साथ ही 12 प्रोडक्ट्स को वीडियो में पिन भी कर सकते हैं। इस तरह से आपके उत्पाद वीडियो के निचे दर्शकों को दिखेंगे , जहाँ पर क्लिक कर वे उन्हें खरीद भी सकते हैं।
Affiliate Marketing & Paid Video द्वारा:
आप अपने वीडियो के विवरण में कुछ एफिलिएट लिंक भी जोड़ सकते हैं जहाँ पर दर्शक क्लिक करें तो आपको कुछ कमाई या कमीशन मिल सकता है। ध्यान रहे की आप सिमित और वीडियो से जुड़े हुए एफिलिएट लिंक ही जोड़ें।
उदहारण के लिए यदि आपका वीडियो किसी रेसिपी पर आधारित है तो आपको उससे जुड़े एफिलिएट लिंक ही वीडियो डिस्क्रिप्शन में डालने चाहियें, जैसे रसोई का सामान , कुकिंग बुक आदि।
Paid Video: आपके चैनल की प्रसिद्धि के बाद हो सकता है की कोई कंपनी अपने उत्पाद या सेवा के प्रचार के लिए आपको संपर्क करे और उनके इस्तेहार के लिए आपको एकमुश्त राशि भी भुगतान करे। ऐसे में आपको उनके प्रोडक्ट के फायदे बताते हुए वीडियो बना कर अपने चैनल पर डालना होता है।
इसमें विशेष ध्यान रखने वाली बात यह है की आप किसी भी प्रोडक्ट का प्रचार तभी करें जब आपका उसमे विश्वास हो।
सार (Conclusion):
आज कल यूट्यूब चैनल बनाना बहुत आसान है इसमें आपको Hosting का खर्चा करने की जरुरत भी नहीं है और इससे कमाई भी अच्छी हो जाती है। आपको तो केवल ध्यान देना होगा रोचक और दिलचस्प कंटेंट बनाने पर। एक बार आप नियमित रूप से अच्छे-अच्छे वीडियो अपलोड करना शुरू कर देंगे तो जल्द ही आपका चैनल आपको कमाई देना शुरू कर देगा।
शुरू में धैर्य रखने की आवश्यकता है, कई लोग चैनल बना कर पहले ही दिन से कमाई की अपेक्षा करने लग जाते हैं। जो की जल्दबाज़ी है, आपको समय और मेहनत दोनों देने होंगे तभी पहिया घूमेगा। पर एक बार घूम गया तो फिर आपको पीछे मुड़ कर देखने की आवश्यकता नहीं होगी।
यूट्यूब चैनल से होने वाली कमाई शुन्य से कुछ हज़ार रूपये प्रति महीना भी हो सकती है, पर कुछ चैनल मालिक तो 10 से 15 लाख प्रति माह भी कमाते हैं। आप की मेहनत के हिसाब से ही कमाई होगी।
आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा यह कमैंट्स में लिख करे बताएं और दूसरों के साथ शेयर भी करें।
Students' Adda
Click here to claim your Sponsored Listing.