News update
I am the CEO & founder of news update
Professional and Informative
• "Your trusted source for news and information"
• "Bringing you the latest news and updates
from around the world"
"Committed to delivering accurate and unbiased news"
24/01/2026
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर और उसके आस-पास बनी अवैध मजारों को हटाने के प्रशासनिक नोटिस पर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ऐतिहासिक और धार्मिक संरचनाओं को तोड़ने का यही पैमाना है, तो फिर KGMU को भी तुड़वा देना चाहिए, क्योंकि उसे भी क्रिश्चियन लोगों ने बनवाया था।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार एकतरफा कार्रवाई कर रही है और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इतिहास और विरासत को मिटाने की साजिश चल रही है। अगर तर्क यह है कि किसी जमीन पर बनी संरचना अवैध है या किसी खास समुदाय से जुड़ी है, तो फिर KGMU को भी तुड़वा दीजिए। उसे भी क्रिश्चियन लोगों ने बनवाया था।
अगर 15 -20 विधायक बने , तो बोलूँगा जहाँ जाने जाओ मुझे शुरू से शुरू करने दो : प्रशांत किशोर
Click here to claim your Sponsored Listing.