Writingdoll

Writingdoll

Share

writingdoll..... Mridual Prabhaa
Essentially a storyteller.....

Mridual Prabhaa is a writer, poet, artist, filmmaker and activist. Her creative journey is a curious mix of different genres of artistic and literary expression. She is a post-graduate in Industrial Chemistry and a qualified formulator and perfumer. She is a story-teller weaving stories in words, painting stories on canvas or captur

Photos from Writingdoll's post 25/04/2026

Our literary day out.. लघु कथा की शैली पर चर्चा, संवाद, सृजनात्मक कार्यशाला

मुंबई में लघुकथा कार्यशाला

मुंबई, 25 अप्रैल 2026 — आज कफ परेड में वरिष्ठ साहित्यकार भगवती मित्तल जी के स्नेहिल आतिथ्य में एक ज्ञानवर्धक लघुकथा कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भोपाल से पधारी लघुकथा शोध संस्था की श्रीमती कांता राय जीम मुंबई अध्यक्ष अलका
अग्रवाल ,सेवासदन प्रसाद,रमेश यादव सहित अनेक वरिष्ठ साहित्यकारों एवं रचनाकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला के दौरान लघुकथा की बारीकियों, उसके स्वरूप, विकास और इतिहास पर विस्तृत चर्चा की गई। कांता राय जी के मार्गदर्शन ने उपस्थितों सभी साहित्यप्रेमियों को विशेष रूप से लाभान्वित किया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत आत्मीय और उत्सवमय रहा, जिसे भगवती मित्तल जी के स्नेह, आतिथ्य एवं स्वादिष्ट भोजन ने और भी यादगार बना दिया।
गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने अपनी-अपनी लघुकथाओं का पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत अलका पांडेय द्वारा उनकी लघुकथा ‘सौदा’ के वाचन से हुई, जिसके पश्चात सीमा द्विवेदी,आभा गोयल,और अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर उपस्थित विद्वतजनों में प्रमुख रूप से अलका पांडेय, डॉ. सुजाता उदेशी, सीमा श्रीवास्तव, , मधु चौधरी, अर्चना झा, सुनीता अंभोरे, डॉ. रमेश यादव, मृदुल प्रभा, सुनीता मंडेलिया, अलका अग्रवाल, कांता राय, ममता माली, दिनेश शाकुल, सीमा त्रिवेदी, सेवा सदन प्रसाद, अमिता केडिया, संध्या गुप्ता, ममता झा, सर्वेश, डॉ. निर्मोही फडके, डॉ. देवीदास के. बामणे ‘संघर्ष’, समीरा पत्रावाला, ऊषा सक्सेना, ऋतु सक्सेना, रीना अग्रवाल,सुनिता चौहान, एवं आभा गोयंका सहित अनेक साहित्यकार शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भगवती मित्तल जी, कांता राय जी, अलका अग्रवाल जी एवं सेवा सदन‌ प्रसाद, रमेश यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी ने इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे मुंबई में लघुकथाकारों की एक सशक्त श्रृंखला विकसित हो सके और नए लेखकों को मंच मिल सके।
निस्संदेह, यह आयोजन साहित्यिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहा।

अलका पांडेय, मुंबई, की रिपोर्ट

India: Gen Z Is Redefining Nightlife with “Bhajan Clubbing” | Firstpost America 05/11/2025

मुझे इतनी प्रसन्नता हुई है क्या बोलूँ।

India: Gen Z Is Redefining Nightlife with “Bhajan Clubbing” | Firstpost America India’s nightlife is getting a spiritual remix with the rise of “bhajan clubbing,” a viral trend where devotional music meets dance-floor energy. Young India...

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Mumbai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

Mumbai

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 1pm