Poorvapost Live
29/06/2026
*कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जाएगा अयोध्या*
*प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और सांसद, विधायक , पूर्व सांसद & पूर्व MLC शामिल*
*प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष & पूर्व मंत्री अजय राय, सांसद किशोरी लाल शर्मा, सांसद तनुज पूनिया, सांसद राकेश राठौर, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद ए. पी. गौतम एवं पूर्व MlC दीपक सिंह शामिल*
*अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन पूजन करेंगें कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के नेता*
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस : आरोपियों की पैरवी से वकीलों का इनकार, कोर्ट में आज होनी है पेशी !!
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को स्थानीय अदालत में कानूनी मदद मिलना मुश्किल हो सकता है.
फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने आरोपियों की पैरवी नहीं करने का फैसला लेने की बात कही है. इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय सोमवार सुबह 11 बजे होने वाली बार एसोसिएशन की आमसभा में लिया जाएगा.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की तीन दिन की न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हो रही है...
उत्तर प्रदेश में 29 जून को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. भारत मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है. जिन क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है, वहां हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
पूर्वी यूपी में भी हो सकती है बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ वर्षा गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
पश्चिमी यूपी में भी हो सकती है बरसात
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम सक्रिय रहने के संकेत हैं. प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं. कई स्थानों पर बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है.
प्रधानों को प्रशासक बनाये जाने का मामला -
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार के प्रशासक बनाये जाने के आदेश को अस्तित्वहीन बताया ,
पंचायतों का कार्यकाल पाँच वर्ष से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता -HC
प्रधानों को प्रशासक बनाये जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती- HC
HC ने राज्य सरकार से हलफनामा तलब किया ,
HC ने कोई रोक नहीं लगाई है ,
13 जुलाई को अगली सुनवाई होगी !!
लखनऊ स्थित अलीगंज सेक्टर में एक एक कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में आग लगी, एक दर्जन स्टूडेंट फंसे हैं। इस बीच एक छात्र युवक ने जलती आग में ही खिड़की से छलांग लगाई, राहत बचाव के लिए एंबुलेंस गाड़ियां आधे घंटा बाद पहुंच सकीं। ई रिक्शा रोककर कई लड़कों को निकट के हॉस्पिटल भेजा ।
Click here to claim your Sponsored Listing.