OPD
05/02/2026
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें क्या क्या कहा आप भी जानें >>>swipe करें।
#
05/02/2026
SIR को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की काली करतूतों के विरोध में ममता बनर्जी ने काला कोट पहनकर अपना संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनता को भी इसी तरह सामने आना होगा, क्योंकि यह सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि व्यक्तिगत अधिकारों का सवाल है। मताधिकार छीनना सीधे तौर पर आपके हक छीनने जैसा है।
05/02/2026
लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आने से उन्होंने स्वयं आग्रह किया था। दरअसल, प्रधानमंत्री उस दिन शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले थे, लेकिन सदन में लगातार हंगामे के कारण स्थिति अनुकूल नहीं रही। ऐसे हालात में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए स्पीकर ने पीएम से सदन में न आने का अनुरोध किया। अंततः प्रधानमंत्री के जवाब के बिना ही लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
05/02/2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि चाइनीज मांझे से होने वाली मौतें अब हादसा नहीं बल्कि हत्या मानी जाएंगी।
सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों को गंभीर अपराध की श्रेणी में दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने पुलिस को विशेष छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश देते हुए सवाल उठाया कि प्रतिबंध के बावजूद यह जानलेवा मांझा बाजारों तक कैसे पहुंच रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
01/02/2026
आज के केंद्रीय बजट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने X (ट्विटर) पर कहा कि यह बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। सीएम मान के मुताबिक बजट में न तो किसानों के लिए MSP पर कोई ठोस फैसला है और न ही युवाओं के लिए रोजगार, उद्योग या टैक्स में राहत का कोई स्पष्ट प्रावधान। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की आर्थिक मजबूती के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और राज्य के साथ हर बार की तरह इस बार भी सौतेला व्यवहार किया गया। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब के मेहनती लोग मिलकर राज्य को फिर से मजबूती से अपने पैरों पर खड़ा करेंगे।
01/02/2026
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट को दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहा है कि इस बजट में बंगाल को कुछ भी नहीं दिया गया। ममता बनर्जी ने आर्थिक गलियारे के ऐलान को कचरा बताया है।
01/02/2026
केंद्रीय बजट 2026–27 में मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय, खासकर मुस्लिम समाज के विकास पर फोकस बरकरार रखा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए 3400 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो पिछले वर्ष से थोड़ा अधिक है। बजट का बड़ा हिस्सा शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर खर्च किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम प्रमुख है। महिलाओं और युवाओं से जुड़ी योजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।
01/02/2026
अब नहीं होगी जेल,सिर्फ जुर्माने से निपटेगा मामला, बजट में बदले इनकम टैक्स के नियम
#
31/01/2026
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल तेज़ हो गया है। 31 जनवरी को बंगाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,
“जब प्रभु श्रीराम ने रामसेतु बनाकर लंका की ओर प्रस्थान किया था, तब रावण भी उपहास कर रहा था, लेकिन कुछ ही समय में सोने की लंका धराशायी हो गई।”
#
29/01/2026
Ugc पर क्या क्या कहा CJI सूर्यकांत नें?
Swipe---->
29/01/2026
गीतकार मनोज मुंतशिर ने UGC के फैसले को लेकर हो रहे विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़कर विनती की है कि वह इस बिल को वापस ले लें, उन्होंने कहा- "अतीत का पन्ना बंद हो चुका है. 21वीं सदी के जिस दौर में हम जी रहे हैं, ये जातियों के विदाई का समय है"
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Lucknow
226001