NSS Uttarakhand

NSS Uttarakhand

Share

Photos from NSS Uttarakhand's post 16/06/2026

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर माध्यमिक शिक्षा प्रकोष्ठ गढ़वाल मण्डल पौड़ी की एनएसएस द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया



Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Mansukh Mandaviya Rakshatai khadse NSS India

Photos from NSS Uttarakhand's post 22/04/2026

गणतंत्र दिवस परेड 2026, कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में प्रतिभाग करने वाले एवं माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मानित उत्तराखण्ड राज्य के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवकों ने दिनांक 21.4.2026 को राजभवन, देहरादून में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की ।

महामहिम राज्यपाल जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सेवा भाव के साथ एन.एस.एस. से जुड़ना युवाओं के लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड जैसे वैश्विक महत्व के मंच पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करना अत्यंत सम्मानजनक उपलब्धि है, जिसे देश ही नहीं बल्कि विश्वभर में देखा जाता है।

राज्यपाल ने राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त स्वयंसेवकों की भी सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान लाखों युवाओं में से चुनिंदा व्यक्तियों को ही प्राप्त होता है। उन्होंने इसे न केवल व्यक्तिगत सफलता, बल्कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।

युवाओं को प्रेरित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वे समाज में ‘ब्रांड एंबेसडर’ के रूप में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि स्वयंसेवक एनएसएस के मूल सिद्धांतों- सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व को समाज में पहुंचाने का कार्य करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन के प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।

राजभवन कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण उत्तराखंड श्री अमित सिन्हा, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड), लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक श्री समरदीप सक्सेना, युवा अधिकारी श्री राजेश तिवारी एवं रा0से0यो0 प्रकोष्ठ, उत्तराखंड की राज्य रा0से0यो0 अधिकारी डॉ. सुनैना रावत उपस्थित रहे।

Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Lok Bhawan - Raj Bhawan, Uttarakhand Mansukh Mandaviya Rakshatai khadse NSS India Samardeep Saxena DrSunaina Rawat Negi

Want your organization to be the top-listed Government Service in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Regional Directorate Of National Service Scheme Lucknow, 8th Floor Kendriya Bhawan Aliganj, Lucknow
Lucknow

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9am - 6pm