BSP Digital Team
This includes initiatives like reservation policies, infrastructure development, and empowerment programs
09/07/2026
1989 का बिजनौर लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (BSP) और सुश्री मायावती जी के राजनीतिक इतिहास का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट (मोड़) माना जाता है। इस चुनाव ने बहन जी को राष्ट्रीय नेता के रूप में स्थापित किया।
यह कोई आम चुनाव नहीं था। बिजनौर की इस सीट पर देश के तीन सबसे उभरते और कद्दावर दलित चेहरे आमने-सामने थे।
बहुजन समाज पार्टी (BSP) से खुद कुमारी मायावती जी मैदान में थीं। जनता दल की तरफ से दिग्गज नेता मंगल राम प्रेमी ताल ठोक रहे थे। कांग्रेस की तरफ से आशा चौधरी मैदान में थीं।
पूरे देश की मीडिया और राजनीतिक पंडितों की नजरें इस सीट पर टिकी थीं कि आखिर देश के शोषितों का असली राष्ट्रीय नेता कौन बनेगा।
इस मैदान में उतरने से पहले बहन जी लगातार दो चुनाव (1985 बिजनौर उपचुनाव और 1987 हरिद्वार उपचुनाव) बहुत कम अंतर से हार चुकी थीं। विरोधी सोच रहे थे कि वे टूट चुकी होंगी और दोबारा हिम्मत नहीं जुटा पाएंगी। लेकिन मान्यवर कांशीराम साहब के मार्गदर्शन और जमीनी कार्यकर्ताओं के भरोसे, बहन जी बिना डरे और दोगुनी ताकत के साथ तीसरी बार फिर बिजनौर के रण में उतरीं।
उस दौर में बीएसपी के पास बड़ी पार्टियों की तरह न तो अकूत पैसा था और न ही गाड़ियां। कार्यकर्ताओं ने अपनी साइकिलों पर झंडे बांधे और गांवों की धूल छानते हुए बाबासाहेब अंबेडकर की विचारधारा को घर-घर पहुंचाया। इसी चुनाव में गूंजे नारों (वोट हमारा राज तुम्हारा, नहीं चलेगा नहीं चलेगा) ने लखनऊ से दिल्ली तक के सिंहासन को हिलाकर रख दिया था।
जब चुनाव के नतीजे आए, तो भारत के चुनाव आयोग (ECI) के आधिकारिक रिकॉर्ड ने पूरे देश के राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया था।
तमाम धनबल, बाहुबल और राष्ट्रीय पार्टियों के चक्रव्यूह को पछाड़ते हुए बहन जी ने 37.96% वोट शेयर के साथ इस महा-मुकाबले में शानदार ऐतिहासिक जीत दर्ज की!
बहन जी (BSP) को 1,83,189 वोट मिले और निकटतम प्रतिद्वंदी मंगल राम प्रेमी (Janata Dal) को 1,74,310 वोट मिले तथा आशा चौधरी ( कॉंग्रेस) को 101718 वोट मिले।
इस जीत ने बहन जी को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत और जुझारू नेता के रूप में स्थापित किया
आज जब हम बहुजन समाज पार्टी (BSP) को देश की एक बड़ी राष्ट्रीय ताकत के रूप में देखते हैं, तो हमें इसके पीछे का वो ऐतिहासिक संघर्ष भी याद करना होगा जिसने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी थी। आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने अपनी आत्मकथा "मेरा संघर्षमय जीवन एवं बहुजन मूवमेंट का सफरनामा" में इस ऐतिहासिक मोड़ का जिक्र बेहद गर्व से किया है।
BSP Digital Team Bsp Allahabad Mandal Kapil Mishra BSP Er Ram Ji Gautam
09/07/2026
परम आदरणीय बहन जी के दिशा-निर्देश पर दिल्ली के मुण्डका क्षेत्र में सैप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन सफाईकर्मी साथियों चंद, अरुण एवं संदीप की हुई दुखद मृत्यु के संबंध में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को समझा।
ये तीनों परिवार अत्यंत गरीब हैं और अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्यों को खो चुके हैं। इस दुःख की घड़ी में बहुजन समाज पार्टी दिल्ली प्रदेश टीम पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मैनुअल स्कैवेंजिंग निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत प्रत्येक पीड़ित परिवार को ₹30-30 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि इन परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
बहुजन समाज पार्टी हमेशा शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ खड़ी रहेगी।
Er Ram Ji Gautam
BSP Digital Team Mumtaz Alam Rizvi Bsp Allahabad Mandal Kapil Mishra BSP
09/07/2026
Subscribe to get exclusive benefits:
https://www.facebook.com/100093887151422/subscribenow
01/06/2026
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
226001