Traditional Threads

Traditional Threads

Share

21/01/2022

साड़ी...नारी का वो सबसे सुंदर परिधान जो प्रतीक है भारतीय संस्कृति का,

विश्व साड़ी दिवस की बधाई GB और शुभकामनाएं 🌷🌷🌷🌷
साड़ी

इक दिन जैसे ही मैंने अलमारी खोली
मेरी प्यारी साड़ी मुझसे ये बोली

सुनो जरा इक बात ये मेरी
बोलो कब आएगी बारी मेरी

पहने तुमने कितने परिधान
एक मेरा ही तुम्हें न आया ध्यान

कभी मुझे भी बाहर तो लाओ
मुझे भी पहन जरा घूम तो आओ

मुद्दतें हुईं कभी कहीं मैं गई नही
बेकार सी पड़ी हूँ कब से यहीं

कभी मान सखी मेरा भी कहना
मैं निखारूँगी तुम्हें, तुम मुझसे संवरना

कितनें सुन्दर सुन्दर रंग हैं मेरे
और कितनी अलग अलग है मेरी पहचान

चंदेरी, पटोला, कांजीवरम
लहरिया, तांत और लिनेन

ढाकाई, जामदानी, कलमकारी
पोचमपल्ली, बोमकाइ और फुलकारी

सम्भलपुरी, बनारसी और पैठानी
कासवु, बनारसी और बाँधनी

शिफॉन, जॉरजेट और चिकनकारी
बोमकाई , मूंगा और बालूचेरी

माना कि जीन्स, सूट पहनना है आसान
पर मेरी भी कुछ अलग ही है शान

कजरा गजरा चूड़ी बाली बिंदिया
ये सब हैं मेरी ही सखियाँ

सब हँस हँस कर मेरे संग है आती
रूप तेरा दूना कर जाती

जब मेरा लहराता है आँचल
रुक जाते हैं उड़ते बादल

सुनकर बातें ये साड़ी की
मैं बोली ऐसा ना बोल सखी री
पहनूँगी तुम्हें अभी आज से ही

तो आओ साड़ी को दे इक नई उड़ान
बनाये इसे आधुनिकता की पहचान

करें अपनी संस्कृति का सम्मान
साड़ी से बढ़ता है हर नारी का मान....
साड़ी से बढ़ता है हर नारी का मान....

*💐सखियों के लिए*💐

ट्रेडिशनल थ्रेड्स # 9432223623 🙏

29/04/2021

Ladies donned exclusive sarees from "Traditional Threads" for a fun n frolic event!

Want your business to be the top-listed Clothing Store in KOLKATA?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


862 Block P New Alipore
Kolkata
700053

Opening Hours

Monday 11:30am - 7am
Tuesday 11:30am - 7am
Wednesday 11:30am - 7am
Thursday 11:30am - 7am
Friday 11:30am - 7am
Saturday 11:30am - 7am