E Jain World

E Jain World

Share

Here you will get updated news happening in our community, Upcoming events in our community, JainMatrimony app is for brides and grooms seeking the perfect life partner from the Jain community, Listen Pravchan by Jain Sadhu and Sadhvi.You can also give us news events from your city which we can place here.

27/02/2024

मराठी दिनाच्या शुभेच्छा

21/02/2024

"SEO: Your Key to Online Success! Increase Visibility, Drive Traffic, Grow Your Business. Contact us now to get started! 🚀💼
Visit Our Website : www.techenvision.in
𝐂𝐨𝐧𝐭𝐚𝐜𝐭 𝐔𝐬: [email protected] / 📞9561770305 / 💬 8421529305

16/08/2017

पर्वाधिराज पर्युषण की आराधना १९ अगस्त से शुरू होगी एवं
संवत्सरी महापर्व २६ अगस्त को मनाया जाएगा |
यह पर्व हमारी सांसारिक प्रवृतियों में कमी करके आध्यात्मिक प्रवृतियों को बढाने का पर्व है |
-----------
परम श्रद्धेय शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमणजी के आध्यात्मिक निर्देशन में
पर्युषण पर्व का नव्हान्विक अनुष्ठान इस प्रकार निर्धारण किया गया है -
-----------------------------------
पर्युषण पर्व : कार्यक्रम
-----------------------
१. १९ अगस्त - खाद्द संयम दिवस
२. २० अगस्त - स्वाध्याय दिवस
३. २१ अगस्त - सामायिक दिवस
४. २२ अगस्त - वाणी संयम दिवस
५. २३ अगस्त - अणुव्रत चेतना दिवस
६. २४ अगस्त - जप दिवस
७. २५ अगस्त - ध्यान दिवस
८. २६ अगस्त - संवत्सरी महापर्व
९. २७ अगस्त - क्षमापना दिवस
पर्युषण आराधना
१. प्रतिदिन तीन सामायिक
२. प्रतिदिन दो घंटा मौन
३. प्रतिदिन एक घंटा स्वाध्याय
४. प्रतिदिन नौ द्रव्यों से अधिक खाने का त्याग
५. सचित्त और जमीकंद खाने त्याग
६. ब्रह्मचर्य का पालन
७. प्रतिदिन आधा घंटा जप व् ध्यान
८. रात्रि भोजन का परिहार
९. सिनेमा, फिल्म आदि का परिहार

11/08/2017

सिद्ध भगवान की स्फटिक की प्रतिमा गिनीज रिकार्ड में दर्ज
11 किवंटल की स्फटिक शिला 18 माह तराशी गई तब बनी सिद्ध भगवान की प्रतिमा, दर्शन के लिए लगा रहता है तांता, विशेष सुरक्षा का है इंतजाम
सागर। सभी जानते हैं कि गिनीज बुक में विश्व रिकॉर्ड दर्ज किए जाते हैं। जैन समाज का यह सौभाग्य है कि सिद्ध भगवान की जैन प्रतिमा को गिनीज रिकार्ड में दर्ज किया गया है । सागर में सिद्धायतन में विराजमान सिद्ध भगवान की प्रतिमा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कर ली गई है। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र में दुनिया की सबसे बड़ी क्वार्टज क्रिस्टल (स्फटिक) की प्रतिमा की ऊंचाई 32.5 इंच एवं चौड़ाई 24 इंच है। स्फटिक मणि की ऐसी प्रतिमा संसार में कहीं नहीं है।
इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार शांडिल्य ने बताया कि सिंगल क्रिस्टल से बनी दुनिया की एकमात्र प्रतिमा है। जो पाषाण प्रतिमा बनने के बाद 130 किलो वजनी है। जिसके मूर्ति प्रदाता सागर के श्री प्रमोद बारदाना हैं।
पांच सदस्यीय समिति ने भेजी रिपोर्ट : ब्र. डी. राकेश भैया जी ने बताया कि आन्ध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में स्थित नेल्लूर की खदान से 51 इंच लंबा, 2.5 मी. व्यास वाला लगभग 1100 किलोग्राम वजन का सफेद स्फटिक पाषाण प्राप्त हुआ था। जहां से लंबी दूरी तय कर लगभग 6 माह में यह पाषाण शिला जयपुर पहुंची थी। जयपुर की अधिकृत जेम टेस्टिंग लेब 'भारत जेम्स टेस्टिंग लेब' के द्वारा परीक्षण किया गया था। इसके साथ ही डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के भू-गर्भ शास्त्रियों ने व्यावहारिक परीक्षण के बाद पाषाण से बिम्ब निर्माण का निर्णय लिया था।
प्रो. एलपी चौरिसया ने बताया कि गिनीज बुक रिकार्ड में दर्ज के पहले पाँच सदस्यीय समिति गठित की गई थी।
विशेषताएँ : स्फटिक मणि से निर्मित विश्व की सर्वाधिक बड़ी प्रतिमा है।
सिद्ध बिम्ब में होने वाली विशेषताओं का समावेश , जो कहीं देखने नहीं मिलता है।
सिद्धशिला पर स्थापित प्रथम बिम्ब है यह प्रतिमा।
इसकी प्रतिष्ठा का आयोजन अनेक विशेषताओं के साथ आदर्श रूप में किया गया।
एकबार जरूर पधारें और विश्व के अभूतपूर्व आश्चर्य के साक्षात दर्शन करें।
यह स्थान सागर में भाग्योदय से 1 किलोमीटर दूरी पर है। सागर खुरई रोड स्थित महावीर नगर स्थित सिद्धायतन में यह अभूतपूर्व, अनुपम सिद्ध भगवान की प्रतिमा विराजमान है, जो विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक मणि की प्रतिमा बताई गई है।
-डॉ. सुनील जैन 'संचय', ललितपुर

11/08/2017

समाधि मरण..
पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य पूज्य मुनिश्री स्वभाव सागर जी महाराज का आज 11 अगस्त को प्रातःकालीन बेला में, पूज्य मुनिश्री पुराण सागर जी की उपस्थिति में धर्म ध्यान पूर्वक समाधिमरण मालथौन जिला सागर (M.P.) में हो गया है।
अंतिम डोला यात्रा एवम संस्कार विधि लगभग 11 बजे के बाद होने की संभावना है।

#श्रीविद्यासागरजीमहाराज

Want your place of worship to be the top-listed Place Of Worship in Kolhapur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

Kolhapur
416001