Jordar Fact

Jordar Fact

Share

Photos from Jordar Fact's post 26/04/2026

भारत मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वी भारत से सटे पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी तट को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-45℃ के बीच रिकॉर्ड किया गया है.नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत देश के बड़े हिस्से में तेज गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है. भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि देश के 36 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया. वहीं गुरुवार को देश के 24 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था. उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शुक्रवार को सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा बढ़कर 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. विदर्भ में अकोला 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि 44.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झारसुगुडा (ओडिशा) और अमरावती (महाराष्ट्र) तीसरे सबसे गर्म शहर रहे.भारत मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 14 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच गया. शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर और उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति बनी रही.

25/04/2026

RCB का जलवा! सोशल मीडिया पर छाई टीम, फैंस में जबरदस्त उत्साह

#𝐏𝐚𝐭𝐡𝐢𝐯𝐚𝐫𝐚

24/04/2026

मुंबई में अब हिंदी बोलने वाले नहीं चला पाएंगे ऑटो-टैक्सी! 1 मई से लागू हो रहा नियम
#𝐏𝐚𝐭𝐡𝐢𝐯𝐚𝐫𝐚

23/04/2026

क्या पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की तरह बालेन शाह भारत के साथ सीमा विवाद को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं? बालेन शाह की सरकार ने भारत से जमीनी रास्तों से आने वाले 100 रुपये से ज्यादा की कीमत वाले सामानों पर कस्टम ड्यूटी लगा दिया है। ये फैसला अप्रत्याशित लग सकता है लेकिन ये फैसला बालेन शाह के डर की कहानी है। यह एक ऐसे देश की कहानी है जिसने अपने ही नागरिकों से डरना शुरू कर दिया है। यह सिर्फ नीति में बदलाव नहीं है बल्कि यह प्राथमिकताओं का पतन है। नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकिशोर ने काठमांडू पोस्ट में लिखे अपने कॉलम में ये बातें कही हैं।

उन्होंने बालेन शाह की आलोचना करते हुए लिखा है कि नेपाल-भारत की खुली सीमा, जिसे वर्षों से 'रोटी-बेटी संबंध' ने जिंदा रखा था और दोनों देश रोजमर्रा की जिंदगी में गुंथे हुए हैं, उन दोनों देशों की सीमा आज सत्ता में बैठे लोगों की नजर में एक 'खतरा' बन गई है। उन्होंने आगे लिखा है कि 'जब कोई देश अपने ही लोगों को खतरा समझने लगता है तो उसे समझ आ जाता है कि समस्या सीमा पर नहीं बल्कि शासन-प्रशासन में ही है।' उन्होंने कहा है कि नेपाल की प्राथमिकताएं सरकारों के लिए गहरा डर पैदा करती हैं और नेपाल सरकार के लिए आजकल सबसे बड़ा डर सीमा है।

22/04/2026

नेपाल का बड़ा फैसला! भारत को झटका—₹63 से ऊपर के सामान पर लगेगा टैक्स 😱

22/04/2026

अमेरिकी नाकाबंदी को चकमा देकर लौटा ईरानी जहाज, इंडोनेशिया तक तेल सप्लाई का दावा

#𝐏𝐚𝐭𝐡𝐢𝐯𝐚𝐫𝐚

Want your business to be the top-listed Media Company in Khatima?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Khatima
262308